अन्वेषणात्मक अनुसंधान अभिकल्प की विशेषताएँ - Features of Exploratory Research Design
अन्वेषणात्मक अनुसंधान अभिकल्प की विशेषताएँ - Features of Exploratory Research Design
यद्यपि उक्त वर्णित परिचयात्मक विवरण से अन्वेषणात्मक अनुसंधान अभिकल्प के बारे में जानकारी प्राप्त हो चुकी है, फिर भी इसकी विशेषताओं के बारे में ज्ञान अर्जित कर अन्वेषणात्मक अनुसंधान अभिकल्प से संबंधित समझ को और भी विकसित कर लेना उचित होगा। अन्वेषणात्मक अनुसंधान अभिकल्प की प्रमुख विशेषताएँ इस प्रकार हैं-
1. अन्वेषणात्मक अनुसंधान अभिकल्प का उद्देश्य अज्ञात तथ्यों की तलाश करना है। यह ज्ञान में वृद्धि करने हेतु आवश्यक रहता है।
2. अन्वेषणात्मक अनुसंधान अभिकल्प ही एक ऐसा अनुसंधान अभिकल्प है, जिसमें उपकल्पना का निर्माण अनुसंधान के आरंभ में नहीं किया जाता है।
3. इसमें प्राथमिक तथ्यों को संकलित किया जाता है तथा उनके आधार पर ज्ञान अर्जित किया जाता है।
4. यह किसी भी अनुसंधान हेतु अग्रिम रूप से जानकारी संग्रहीत / प्राप्त करने से संबंधित अभिकल्प होता है।
5. अन्वेषणात्मक अनुसंधान अभिकल्प की प्रकृति लचीली प्रकार की होती है। शोधकर्ता को अधिक जानकारी न होने के कारण अनुसंधान के दौरान उसे समस्या अथवा घटना को जानने का अवसर प्राप्त होता है।
6. अन्वेषणात्मक अनुसंधान अभिकल्प में अध्ययन हेतु एक अथवा उससे अधिक समूहों को शामिल किया जा सकता है।
7. अन्वेषणात्मक अनुसंधान अभिकल्प में समान्यतः किसी नई घटना अथवा समस्या का अध्ययन किया जाता है।
8. निदर्शन की दृष्टि से अन्वेषणात्मक अनुसंधान अभिकल्प मुख्य रूप से असंभावित निदर्शन प्रणाली पर आधारित होती है।
9. अन्वेषणात्मक अनुसंधान अभिकल्प में सांख्यिकीय विश्लेषण हेतु कोई पूर्व योजना नहीं होती है।
10. अन्वेषणात्मक अनुसंधान अभिकल्प में तथ्यों को संकलित करने हेतु असंरचित तकनीकों का प्रयोग किया जाता है, क्योंकि शोधकर्ता को संबंधित समस्या घटना के बारे में पर्याप्त जानकारी नहीं रहती है।
11. अन्वेषणात्मक अनुसंधान अभिकल्प में अनुसंधान के पूर्व किसी प्रकार के निर्णय नहीं लिए जा सकते हैं।
वार्तालाप में शामिल हों