गुणात्मक अनुसंधान अभिकल्प की विशेषताएँ - Features of Qualitative Research Design
गुणात्मक अनुसंधान अभिकल्प की विशेषताएँ - Features of Qualitative Research Design
गुणात्मक अनुसंधान अभिकल्प की प्रमुख विशेषताओं को हम निम्न बिन्दुओं के आधार पर समझ सकते हैं-
1. गुणात्मक अनुसंधान अभिकल्प का प्रत्यक्ष संबंध गुण, धर्म आदि से होता है। इसमें फोकस ग्रुप, गहन साक्षात्कार, साक्षात्कार, दस्तावेज़ आदि के अध्ययन की सहायता से शोध कार्य सम्पन्न किए जाते हैं।
2. यह मुख्य रूप से आगमनात्मक पद्धति पर आधारित अभिकल्प है। गुणात्मक अनुसंधान अभिकल्प का उपयोग किसी सिद्धान्त. अवधारणा अथवा प्राक्कथन के निर्माण हेतु किया जाता है। इसके अलावा गुणात्मक अनुसंधान अभिकल्प की सहायता से उपकल्पना का निर्माण भी किया जाता है।
3. सामान्यतः गुणात्मक अनुसंधान अभिकल्प का संबंध विषयनिष्ठ प्रकृति से रहता है। इसमें किसी समस्या अथवा घटना के विश्लेषण में शोधकर्ता द्वारा अपनाया गया दृष्टिकोण मायने रखता है।
4. गुणात्मक अनुसंधान अभिकल्प की प्रकृति गुणात्मक अथवा वर्णनात्मक प्रकार की होती है। इसमें घटना के वर्णन पर अधिक ध्यान दिया जाता है।
5. इस प्रकार के अभिकल्प में सांख्यिकीय आकड़े न होने के कारण किसी भी सांख्यिकीय परीक्षण की आवश्यकता नहीं होती है।
6. इसमें अध्ययन क्षेत्र अपेक्षाकृत सीमित व सटीक रहता है तथा यही कारण है कि इसमें विस्तृत व गहन जानकारी प्राप्त होने की अधिक संभावना रहती है। सामान्यतः गुणात्मक अनुसंधान अभिकल्प का संबंध रहता है। कुछ 5 विषय विशेष के बारे में गूढ व विषद जानकारी संकलित करने से
7. इसमें तथ्यों के संकलन हेतु प्रस्तुत किए गए प्रश्नों के उत्तर हेतु अनेक विकल्पों की व्यवस्था की गई रहती है अथवा प्रश्न पूरी तरह से मुक्त प्रकार के होते हैं।
गुणात्मक अनुसंधान अभिकल्प में तथ्यों के संकलन हेतु असंरचित अथवा अर्ध-संरचित प्रकार के प्रश्नों का प्रयोग किया जाता है।
8. गुणात्मक अनुसंधान अभिकल्प के अंतर्गत शोध का परिणाम तथा विश्वसनीयता का पूरा दारोमदार अनुसंधानकर्ता पर ही निर्भर करता है, न कि वैज्ञानिक प्रविधियों व तकनीकों पर अनुसंधानकर्ता की योग्यता, उसका परिश्रम तथा उसके द्वारा प्रयुक्त दृष्टिकोण ही शोध की वैधता तथा विश्वसनीयता को निर्धारित करता है।
9. गुणात्मक अनुसंधान अभिकल्प में शोध के परियोजना के स्तर पर अपेक्षाकृत कम समय की आवश्यकता होती है, परंतु इसमें विश्लेषण के स्तर पर अनुसंधानकर्ता को अधिक समय देना पड़ता है।
10. गुणात्मक अनुसंधान अभिकल्प पर आधारित अनुसंधान में सामान्यीकरण की संभावना कम रहती है।
वार्तालाप में शामिल हों