सामाजिक परिवर्तन की विशेषताएं - Features of Social Change

 सामाजिक परिवर्तन की विशेषताएं - Features of Social Change


सामाजिक परिवर्तन एक सार्वभौमिक प्रक्रिया (Universal Process) है। अर्थात् सामाजिक परिवर्तन संसार के हर समाज में घटित होता है। संसार में ऐसा कोई भी ऐसा समाज नजर नहीं आता. जो लम्बे समय तक स्थिर रहा हो या स्थिर है। यह संभव है कि परिवर्तन की रफ्तार कभी धीमी और कभी तीव्र हो लेकिन परिवर्तन समाज में चलने वाली एक अनवरत प्रक्रिया है। सामाजिक परिवर्तन के विविध स्वरूप होते हैं। प्रत्येक समाज में सहयोग, समायोजन संघर्ष या प्रतियोगिता की प्रक्रियाएँ चलती रहती हैं जिनसे सामाजिक परिवर्तन विभिन्न रूपों में प्रकट होता है। परिवर्तन कभी एकरेखीय (Unilinear) तो कभी बहुरेखीय (Multilinear) होता है। उसी तरह परिवर्तन कभी समस्यामूलक होता है तो कभी कल्याणकारी परिवर्तन कभी चक्रीय होता है तो कभी उद्विकासीय कभी-कभी सामाजिक परिवर्तन क्रांतिकारी भी हो सकता है। परिवर्तन कभी अल्प अवधि के लिए होता है तो कभी दीर्घकालीन । सामाजिक परिवर्तन की गति असमान तथा सापेक्षिक (Irregular and Relative) होती है। समाज की विभिन्न इकाइयों के बीच परिवर्तन की गति समान नहीं होती है।