सामाजीकरण की विशेषताएँ - Features of socialization
सामाजीकरण की विशेषताएँ - Features of socialization
सामाजीकरण की निम्नलिखित विशेषताएँ हैं -
I.सामाजीकरण एक आजीवन चलने वाली प्रक्रिया है।
II. सामाजीकरण सीखने की एक प्रक्रिया है। किन्तु सभी प्रकार का सीखना सामाजीकरण नहीं है। केवल उन व्यवहारों, मूल्यों एवं आदर्शों को, जो समाज द्वारा मान्य है. सीखना सामाजीकरण कहलाता है।
III.सामाजीकरण की प्रक्रिया समय व स्थान सापेक्ष होती है। सामाजीकरण की प्रक्रिया समय व स्थान परिवर्तन के साथ बदलती रहती है। यही कारण है
कि भिन्न-भिन्न समाजों में एवं भिन्न भिन्न कालों में सामाजीकरण का ढंग भिन्न-भिन्न होता है।
IV. सामाजीकरण की प्रक्रिया व्यक्ति के 'आत्म'को विकसित करती है क्योंकि इसी के द्वारा व्यक्ति का निर्माण होता है।
V.सामाजीकरण की प्रक्रिया के द्वारा समाज की सांस्कृतिक विशेषताएँ एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी को हस्तांतरित होती रहती है। इस प्रकार सामाजीकरण संस्कृति को आत्मसात करने की प्रक्रिया है।
वार्तालाप में शामिल हों