सिद्धांत की विशेषताएं - Features of the theory
सिद्धांत की विशेषताएं - Features of the theory
उपर्युक्त परिभाषाओं के आधार पर सिद्धांत की निम्नलिखित विशेषताएं इस प्रकार हैं-
1. सिद्धांत का पहला मौलिक तत्व तथ्य है। तथ्य के द्वारा ही सिद्धांत का निर्माण होता है। इस प्रकार सिद्धांत तथ्यों का ही व्यवस्थित स्वरूप है।
2. जब तथ्यों में तार्किक अनुक्रम को जोड़कर इसे व्यवस्थित कर दिया जाता है, तो सिद्धांत का निर्माण हो जाता है।
3. सिद्धांत एक प्रकार का सामान्यीकरण होता है, जो तथ्यों के आधार पर बनाया जाता है।
4. सिद्धांत को निर्मित करने में अनेक विचारों और अवधारणाओं का स्थान होता है।
5. सिद्धांत का स्वरूप अमूर्त होता है।
6. सिद्धांत का कार्य सामाजिक घटनाएं एवं क्रिया को समझाने में अभिव्यक्ति की मदद करना होता है। यह तो एक साधन मात्र है, साध्य नहीं।
7. सिद्धांत अनेक विस्तृत तथ्यों का संक्षिप्त स्वरूप है।
8. तथ्यों की सहायता से जिन सिद्धांतों का निर्माण होता है, वह विचारक के हाथ में है। वह अपनी इच्छा और रुचि के आधार पर जैसा चाहे. वैसा सिद्धांत बना सकता है।
वह अच्छा और उपयोगी सिद्धांत बना सकता है एवं गलत तथा निरर्थक भी।
9. सिद्धांतों का निर्माण करने में अनुसंधानों का महत्वपूर्ण स्थान होता है। अनुसंधान के द्वारा नवीन तथ्यों का ज्ञान होता है, जिससे नवीन सिद्धांत निर्मित हो जाते हैं।
10. जैसा कि ऊपर कहा गया है की सिद्धांतों का निर्माण तथ्यों की सहायता से होता है। फिर भी ऐसे अनेक सिद्धांत हैं, जिनका निर्माण तथ्यों के अभाव में भी हुआ है।
वार्तालाप में शामिल हों