तथ्यों का एकत्रीकरण - gathering of facts

  तथ्यों का एकत्रीकरण - gathering of facts


यह वैज्ञानिक शोध का सबसे महत्वपूर्ण चरण है। इसके अंतर्गत शोधकर्ता विभिन्न उपकरणों तथा प्रविधियों की सहायता से अपने अध्ययन विषय से संबंधित तथ्यों का संकलन करता है। इस स्तर पर यह आवश्यक होता है कि तथ्यों को पक्षपात रहित होकर एकत्रित किया जाए तथा ऐसा करते समय व्यक्तिगत धारणाओं और पूर्वाग्रहों को कोई महत्व न दिया जाए तथ्यों को उसी रूप में एकत्रित करना आवश्यक है जैसे कि वे वास्तव में हो। तथ्यों के संकलन में शुद्धता न होने पर सभी निष्कर्ष त्रुटिपूर्ण हो जाते हैं। तथ्यों के एकत्रीकरण के लिए प्रत्येक दशा में सूचनादाताओं द्वारा दी गई सूचनाएं ही पर्याप्त नहीं होती बल्कि यह विश्वास अब दृढ़ होता जा रहा है कि तथ्यों के संकलन के लिए अवलोकन का भी विशेष महत्व है। इसके पश्चात भी अवलोकन द्वारा यथार्थ तथ्यों को एकत्रित करना अभी संभव हो पाता है जब अध्ययनकर्ता निष्पक्ष एवं पूर्वाग्रहों से मुक्त हो।