समूह मनोबल - group morale

समूह मनोबल - group morale


समूह मनोबल का अर्थ :- समाज मनोवैज्ञानिकों के अनुसार समूह मनोबल एक जटिल एवं बहु विमीय संप्रत्यय है जिसके परिणाम स्वरूप इसकी परिभाषा में कुछ विभिन्नता हमें मिलती है, इस विभिन्नता के बावजूद समाज मनोवैज्ञानिकों में इस बात के सहमति है कि मनोबल समूह का एक वांछित गुण है. क्रैच तथा क्रचफील्ड (1948) के अनुसार, " मनोबल से तात्पर्य समूह का कार्य के स्तर तथा समूह की एकता, एकात्मता एवं सामूहिक भावना से होता है." लिंडग्रेन (1973) के अनुसार, " समूह की समस्या या कार्य के प्रति सदस्यों में आशावाद एवं विश्वास की भावना को मनोबल कहा जाता है समूह मनोबल व्यक्ति के सदस्यों के मनोबल का योगिक होता है." 


समूह मनोबल की विशेषताएं


उपयुक्त परिभाषा ओं के आधार पर समूह मनोबल की निम्न विशेषताएं प्राप्त होती हैं-


1. समूह मनोबल का संबंध एकता तथा उनमें व्याप्त सामूहिक भावना से होता है. यदि किसी समूह के सदस्यों द्वारा समूह लक्ष्य को प्राप्त करने में काफी संयोगिता तथा सभा गीता दिखलाई जाती है तो ऐसा समझा जाता है कि समूह में मनोबल अधिक है।


ii. समूह मनोबल का संबंध सदस्यों के आत्मविश्वास से भी होता है. समूह मनोबल ऊंचा रहने पर सदस्यों में आत्मविश्वास अधिक होता है। 


iii. समूह मनोबल का संबंध सदस्य में आशाबाद की भावना से भी है. समूह में मनोबल होने से सदस्यों में समूह लक्ष्य की प्राप्ति से संबंधित धनात्मक प्रत्याशा अधिक होती हैं।


iv. समूह मनोबल में सदस्यों में समग्रता अधिक होती है क्योंकि समूह का लक्ष्य, क्रियाएं आदि सदस्यों के लिए काफी आकर्षक होती है.


V. समूह मनोबल सभी सदस्यों के व्यक्ति का मनोबल का एक योग होता है, यदि सभी सदस्यों का व्यक्ति का मनोबल ऊंचा होता है तो समूह का मनोबल भी ऊंचा होता है परंतु यदि सभी सदस्यों का व्यक्ति का मनोबल नीचा होता है तो समूह का मनोबल भी नीचा होता है.