वैदिक युग में स्त्रियों की ऊँची स्थिति - High status of women in the Vedic age

 वैदिक युग में स्त्रियों की ऊँची स्थिति - High status of women in the Vedic age


प्रसिद्ध दार्शनिक याज्ञवल्क्य ने अन्य ज्ञानियों को प्रतियोगिता की चुनौती दी जिससे उस समय के सर्वाधिक ज्ञानी का निर्धारण हो । याज्ञवल्क्य के साथ छह विद्वानों का शास्त्रार्थ हुआ गार्गी के अतिरिक्त सभी पुरुष थे.... गार्गी भी प्रसिद्ध दार्शनिक की पुत्री थी और याज्ञवल्क्य से पुरजोर तरीके से शास्त्रार्थ कर रही थी। गार्गी के प्रश्न तीखे होते जा रहे थे और शास्त्रार्थ एक निर्णायक मोड़ पर आ गया। गार्गी ने दो बाण एक साथ चलाए जाते हैं वैसे दो अचूक सवाल याज्ञवल्क्य से किए। उत्तर देने के स्थान पर उन्होंने ब्राह्मणवादी पुरुष सत्ता के दावे के साथ शास्त्रार्थ बंद कर दिया और कहा 'हे गार्गी। इतने सवाल मत पूछ। कहीं तुम्हारा मस्तिष्क न फट जाए।' (उमा चक्रवर्ती, जेंडरिंग कास्ट: थ्रू ए फेमिनिस्ट लेंस, स्त्री, कलकत्ता, 2006, पृ. 20 )