पूँजीपतिकरण किस प्रकार वर्ग से संबंध है - How is capitalization related to class

 पूँजीपतिकरण किस प्रकार वर्ग से संबंध है - How is capitalization related to class


मार्क्स के संबंध में एक लोकप्रिय आलोचना है कि हाल के दशकों में मजदूर वर्ग में एक श्रेणी धनी हो गई है, जिनके पास अपना मकान है, मोटर कार है। वास्तव में वे पूँजीपति हो गए हैं। इसे मजदूरों का पूँजीपतीकरण कहा गया। इसे किसी खास विद्वान ने प्रस्तुत नहीं किया। ऐसी प्रतीत होता है कि हेरी बेकमन ( Hary Baverman) जैसे मार्क्सवादी विद्वानों की इस राय के विरुद्ध कि सफेदपोश कर्मचारियों का सर्वहाराकरण हो रहा है. यह विचार दिया गया। मार्क्स ने परोक्ष रूप से एवं उनके मित्र एंगेल्स ने प्रत्यक्ष रूप से कहा था कि मजदूरों की एक श्रेणी अभिजात मजदूर (Labour Aristocray) की होती है, जो अधिक कुशल होते हैं, जो अधिक तनख्वाह पाते हैं एवं जिनकी जीवन शैली आम मजदूरों से अच्छी है। इंग्लैंड में लूटन शहर में जे.एच. गोल्ड थोर्पे, डेविड लावूड आदि ने 1963-64 में एक अध्ययन किया एवं जानना चाहा कि क्यों वाकई ऐसा ही है? उनका निष्कर्ष था कि आर्थिक दृष्टि से अनेक मजदूर सफेदपोश लोगों के समान तनख्वाह पाते हैं, परंतु उनकी श्रम स्थिति और मानसिकता नहीं बदली है।