अवधारणा का महत्व - importance of concept
अवधारणा का महत्व - importance of concept
अवधारणा का महत्व इसी स्पष्ट हो जाता है कि तथ्यों के एक वर्ग या समूह की एक संक्षिप्त परिभाषा होती है। अवधारणा के माध्यम से एक घटना या प्रक्रिया को केवल एक शब्दों द्वारा सफलतापूर्वक समझाया जा सकता है। उदाहरणार्थ- यदि विद्यार्थियों के एक वर्ग में कक्षा से भाग जाने की प्रवृत्ति सामान्य रूप से पाई जाती है, तो इस संपूर्ण स्थिति को पलायन की अवधारणा द्वारा समझाया जा सकता है।
अवधारणाओं के महत्व को समझाते हुए गुड़े तथा हॉट ने लिखा है की अवधारणा को विकसित करने की प्रक्रिया इंद्रियजनित बोध को प्राप्त करने व उससे निष्कर्ष निकालने में सहायक सिद्ध होती है। इस प्रकार तथ्यों के एक वर्ग या समूह के गुणों को समझना, उनका अध्ययन करना, उन्हें व्यवस्थित व अलग करना संभव होता है। इस प्रकार तथ्यों के एक वर्ग या समूह में पाए जाने वाले गुणों को एक नाम दे देने से विचार आगे बढ़ सकता है। अतः विचारों को पनपाने के लिए अवधारणाओं का निर्माण आवश्यक है।
वार्तालाप में शामिल हों