सिद्धांत का महत्त्व - importance of theory

 सिद्धांत का महत्त्व - importance of theory


वैज्ञानिक कार्य को संपादित करने और नवीन ज्ञान को प्राप्त करने की दृष्टि से सिद्धांतों का अत्यंत ही महत्व है। सिद्धांतों के निम्नलिखित महत्व इस प्रकार हैं-


1. सिद्धांतों की सहायता से व्यक्ति जिन तथ्यों का संकलन करता है, उनके सत्यापन की जांच करने में समर्थ होता है।


2. सिद्धांतों की सहायता से व्यक्ति का अधिक समय नष्ट नहीं होता है और उसे अधिक प्रयास भी नहीं करना पड़ता है।


3. सिद्धांत वे आधार हैं जिनकी सहायता से सामग्री को संकलित, वर्गीकृत एवं सामान्यीकृत करने में मदद मिलती है।


4. सिद्धांतों की सहायता से मानव अपने विस्तृत अनुभव को अत्यंत ही संक्षेप में प्रस्तुत करने में समर्थ होता है। 


5. सिद्धांतों की सहायता से किसी वस्तु या घटना की समीक्षा करने में सुविधा होती है। सिद्धांत की सहायता से किसी वस्तु या घटना में विद्यमान कमियों को जानने में मदद मिलती है।


6. सिद्धांत वे आधार हैं, जिनकी सहायता से तत्वों की व्याख्या की जाती है।


7. सिद्धांत मानव ज्ञान में वृद्धि करते हैं. इसके साथ ही नवीन ज्ञान को प्रोत्साहित भी करते हैं। 


8. सिद्धांतों की सहायता से सामाजिक जीवन और घटनाओं के बारे में भविष्यवाणी करने में मदद मिलती।