वैयक्तिक भिन्नताएं एवं व्यक्तित्व शीलगुण , परिवेशीय संदर्भ - Individual differences and personality traits, environmental context

वैयक्तिक भिन्नताएं एवं व्यक्तित्व शीलगुण , परिवेशीय संदर्भ - Individual differences and personality traits, environmental context


अनेक अनुसंधानों के आधार पर ज्ञात हुआ है कि कुछ लोगों की अभिवृत्तियों और अनुक्रियाओं में संगति होती है, किंतु कुछ लोगों में इस संगति का अभाव होता है। जार्नज 1975 ने प्रदर्शित किया है। कि " भावनात्मक संज्ञानात्मक संगति शील गुण संपन्न व्यक्तियों की अभिवृद्धि और अनुक्रिया में संगति होती है। जिनके व्यक्तित्व में लचीलापन अधिक होता है वह शायद ही अपनी अभिवृत्ति के अनुसार अनुक्रिया करते हैं ( स्नाइडर एवं टैंके 1976 ) । जान्ना, जोल्सन एवं फेजियो 1980 ने प्रदर्शित किया है कि आत्म संचालन की व्यक्तित्व विशेषता भी अभिवृत्ति अनुक्रिया की संगति को प्रभावित करती है।


परिवेशीय संदर्भ


राकीश एवं क्लाई जोनास 1972 ने बताया कि जैसे लोगों की अभिवृत्ति पदार्थों, घटनाओं के समूहों के प्रति होती है,

उसी प्रकार उनकी अभिवृत्ति परिवेशीय संदर्भों के प्रति भी होती हैं। यह दोनों संयुक्त रीति से अनु क्रियाओं को प्रभावित करती हैं। इनमें जो अभिवृत्ति व्यक्ति के लिए अधिक महत्व की होती है, व्यक्ति की अनुक्रिया उसी से निर्धारित होती है। इस परिकल्पना का परीक्षण करने के लिए इन लोगों ने कक्षा और कक्षा के अध्यापक दोनों के प्रति अभिवृत्ति का मापन कर कक्षा से अनुपस्थित रहने की अनुक्रिया का अभिलेख लिया। इन लोगों ने ज्ञात किया की कक्षा तथा अध्यापक के प्रति पृथक-पृथक अभिवृत्तियों वालों के अनुपस्थित रहने की अनुक्रिया का सहसंबंध शून्य के बराबर था, किंतु दोनों अभिवृत्तियों को एक साथ लेकर देखा गया तो सहसंबंध धनात्मक पाया गया। इस प्रकार निष्कर्ष निकला कि परिवेश के संदर्भ अभिवृत्ति अनुक्रिया संगति को प्रभावित करते हैं।