दूर शिक्षा का अर्थ - meaning of distance education

दूर शिक्षा का अर्थ - meaning of distance education


दूर शिक्षा से तात्पर्य शिक्षा के ऐसे गैर-प्रचलित एवं अपरम्परागत उपागम से है जो परंपरागत शिक्षा के मानकों पर प्रश्न चिन्ह लगता हुआ उससे अलग मानकों को प्राथमिकता प्रदान करता है। यह एक नवाचार है। इस उपागम मेन परंपरागत शिक्षा की मौखिक अनुदेशन की विधियों का प्रयोग नहीं किया जाता है।


दूर शिक्षा की अधिगम प्रकृति के प्रति अवधारणाएँ परंपरागत शिक्षा के अंतर्गत प्रतिपादित अवधारणाओं से अलग है। इसकी सर्वाधिक महत्वपूर्ण बात इसकी अपनी तार्किक भाषा एवं संवाद विधि है जो शिक्षण संस्थाओं से दूर रहने वाले विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान करने मेन आने वाली समस्याओं के समाधान के परिणामस्वरूप विकसित हुई है।

शिक्षा की परंपरागत प्रणाली में शिक्षक एवं छात्र के मध्य आमने सामने मौखिक संवाद होता है जबकि दूर शिक्षा में मुद्रित एवं अमुद्रित बहुमाध्यमों का प्रयोग शिक्षक एवं छात्र के बीच संचार माध्यम के रूप में किया जाता है।


दूर शिक्षा कुछ निश्चित ऐतिहासिक, सामाजिक एवं एवं तकनीकी शक्तियों के प्रभाव का परिणाम है तथा शिक्षा की ऐसी प्रणाली है जो सामाजिक एवं सांस्कृतिक पर्यावरण से सुसंबद्ध है। इलेक्ट्रानिक संचार माध्यमों का विकास इस दिशा में सर्वाधिक महत्वपूर्ण विकास है। इसके परिणाम स्वरूप सम्प्रेषण की ऐसी नवीन विधियों का उदय हुआ है जो प्रचलित सामान्य मौखिक सम्प्रेषण की विधियों का स्थान लेने में सफल सिद्ध हुई है। अब अनेक देशों विशेष रूप से विकसित देशों में शैक्षिक कार्यक्रमों के प्रसारण हेतु पृथक एवं पूर्णकालिक टी. वी. चैनलों की व्यवस्था संभव होने लगी है। द्विमार्गी टी. वी. (दूरदर्शन) प्रसारणों से न केवल शैक्षिक कार्यक्रमों का संचार संभव हुआ है अपितु इसके द्वारा शिक्षार्थियों को त्वरित पृष्ठपोषण प्रदान करने में भी सुविधा होती है।