मानवाधिकार का अर्थ - meaning of human rights
मानवाधिकार का अर्थ - meaning of human rights
अधिकार शब्द का सामान्य भाषा में अर्थ है कि व्यक्ति कुछ मूलभूत तत्वों युक्त है। मानवाधिकारों को कानूनी, सामाजिक व नैतिक तीनों रूपों में परिभाषित करते का प्रयास विद्वानों ने किया है। आर.जे. विसेट के मुताबिक-मानव अधिकार वे अधिकार हैं जो प्रत्येक व्यक्ति को मानव होने के नाते प्राप्त हैं। मानवाधिकारों का आधार मानव स्वभाव में निहित है। "मानवाधिकार को परिभाषित करते हुढ डेविड सेलबाई कहते हैं कि मानवाधिकार विश्व के प्रत्येक व्यक्ति को प्राप्त हैं क्योंकि वे स्वयं में मानवीय है, वे उत्पन्न नहीं किए जा सकते, खरीदे नहीं जा सकते और ये अधिकार संविदावादी प्रक्रियाओं से भी मुक्त होते हैं। इसी प्रकार ए.ए. सईद का कहना है कि मानव अधिकारों का संबंध व्यक्ति की गरिमा से है एवं आत्म सम्मान का भाव जो व्यक्तिगत पहचान को रेखांकित करता है तथा मानव समाज को आगे बढ़ाता हैं।" उपरोक्त सभी परिभाषाओं का गहराई से अध्ययन करने पर पता चलता है कि इन परिभाषाओं में मुख्य रूप से तीन बातों पर जोर दिया गया है मानव स्वभाव, मानव गरिमा एवं समाज का अस्तित्व। इस प्रकार कहा जा सकता है कि मानव अधिकार वे अधिकार हैं जो मनुष्य के जीवन, उसके अस्तित्व और व्यक्तित्व के विकास के लिए अनिवार्य हैं।
वार्तालाप में शामिल हों