आधुनिकीकरण का अर्थ - Meaning of Modernization
आधुनिकीकरण का अर्थ - Meaning of Modernization
विभिन्न विचारकों ने आधुनिकीकरण का अर्थ स्पष्ट किया है जो निम्नवत है -
"औद्योगिकीकरण के साथ आने वाले सभी संरचनात्मक और सांस्कृतिक परिवर्तनों को आधुनिकीकरण (Modernization) कहते है । "
(लिण्डसे एवं बीच)
"आधुनिकीकरण मूलतः एक प्रक्रिया है, एक गति या बहाव है, जो परंपरागत या अपरंपरागत व्यवस्था से एक विशेष प्रकार की तकनीकी और उससे संबंधित सामाजिक संरचना, मूल्यों के झुकाव, अभिप्रेरणाओं और प्रतिमानों तक चलने वाला होता है।"
(श्यामाचरण दुबे)
"आधुनिकीकरण का अर्थ उन संस्थाओं, प्रक्रियाओं और दृष्टिकोणों से है जो पिछली दो शताब्दियों में मुख्यतः पश्चिम में विकसित हुई है और जिनका पश्चिम के देशों द्वारा अनुकरण किया गया है।"
(वाल डी. रस्ट)
“आधुनिकीकरण का अर्थ है- निरंतर तथा परिवर्तन करने वाली एक सामाजिक व्यवस्था और तकनीकी रूप से विकसित विश्व में रह पाने के लिए आवश्यक कुशलताओं का ज्ञान का होना।"
(-मुर, स्पेंगलर एवं शिल्स)
"आधुनिकीकरण एक क्रांतिकारी परिवर्तन है जो एक परंपरागत समाज को पश्चिम के विकसित, आर्थिक रूप से समृद्ध और अपेक्षाकृत राजनैतिक रूप से अधिक स्थायी देशों की तकनीकी और उससे
संबंध सामाजिक संगठन के स्वरूप में परिवर्तित कर देता है।"
(विलियम बी. मुर)
"The country is more developed industrially only shows, to the less developed, the image of its own future."
(Karl Marks)
“आधुनिकीकरण वह प्रक्रिया है जिसमें परंपरागत ग्रामीण धार्मिक रुढ़िवादी समाज का रूपांतरण एक धर्म निरपेक्ष आधुनिक औद्योगिक नगरीय समाज में होता है।"
(ब्रिटानिका इनसाइक्लोपीडिया)
"Modernzation is the current term for an old process the process of social change wherby less developed societies acquire charecteristics common to developed societies"
(- इनसाइक्लोपीडिया ऑफ़ द सोशल सायन्सेस)
वार्तालाप में शामिल हों