पश्चिमीकरण , पश्चिमीकरण का अर्थ - Meaning of Westernization

 पश्चिमीकरण , पश्चिमीकरण का अर्थ - Meaning of Westernization


पश्चिमी राष्ट्रों की सामाजिक संरचना, मूल्य एवं सांस्कृतिक व्यवस्था द्वारा पुर्वीय राष्ट्रों की सामाजिक संरचना, मूल्य एवं सांस्कृतिक व्यवस्था पर हुए प्रभाव के उपरांत पुर्वीय राष्ट्रों में होनेवाली सामाजिक परिवर्तन की प्रक्रिया को पश्चिमीकरण कहा जाता है। अमेरिका, इंग्लैंड, फ्रांस, जर्मनी आदि पश्चिमी देशों की सामाजिक संरचना, मूल्य एवं सांस्कृतिक व्यवस्था का प्रभाव भारत, श्रीलंका, पाकिस्तान, ब्रम्हदेश आदि पुर्वीय देशों की सामाजिक संरचना, मूल्य एवं सांस्कृतिक व्यवस्था पर प्रभाव पड़ता है अथवा डाला जाता है। पश्चिमी देशों के अनुसार पुर्वीय देश अपने सामाजिक एवं सांस्कृतिक व्यवस्था में बदलाव करते है, जिससे सामाजिक परिवर्तन की प्रक्रिया गतिमान होती है जो पश्चिमीकरण कहा जाता है। औद्योगिकीकरण, पूंजीवाद, वैज्ञानिकता, व्यक्तिवाद, लौकिकीकरण आदि तत्वों का प्रभाव पुर्वीय देशों पर पड़ता है। पश्चिमीकरण की प्रक्रिया को पुर्वीय राष्ट्र रोक नहीं सकते है या उसके प्रभाव से विलग नहीं रह सकते।


पश्चिमीकरण का अर्थ (Meaning of Westernization)


"पश्चिम के विकसित राष्ट्रों का पुर्वीय विकासशील एवं अविकसित राष्ट्रों पर पड़नेवाले प्रभाव


की प्रक्रिया पश्चिमीकरण कहलाती है।" प्रो. श्रीनिवास के अनुसार, पश्चिमीकरण एक तटस्थ पद है इसके साथ भला या बुरा का विचार अनिवार्य रूप से बंधा हुआ नहीं है। इसका अर्थ यह हुआ की हम यह नहीं कह सकते कि पश्चिमीकरण एक अच्छा परिवर्तन या बुरा है।"