जाति व्यवस्था के गुण - merits of caste system
जाति व्यवस्था के गुण - merits of caste system
जैसा कि पहले ही स्पष्ट किया जा चुका है कि भारतीय समाज के अनिवार्य अंग के रूप में जाति व्यवस्था विद्यमान है। इसके प्रमुख गुणों को निम्नांकित बिंदुओं के माध्यम से प्रस्तुत किया जा सकता है-
1. यह एक प्रकार का पर्यावरण है जो प्रत्येक व्यक्ति को स्थिर सामाजिक आवरण प्रदान करती है। जाति व्यवस्था एक ऐसी सामाजिक सुरक्षा का आधार है जो व्यक्ति को रोजगार, आवास, विवाह आदि से संबंधित सुरक्षा व स्थायित्व मुहैया कराती है।
2. जाति व्यवस्था व्यवसाय का निर्धारण करती है जो व्यक्ति को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में सहायक सिद्ध होती है। प्रत्येक जाति का अपना पृथक व्यवसाय होता है और यह व्यवसाय निर्धारण व प्रशिक्षण पीढ़ी दर पीढ़ी स्वयं के प्रयासों से निरंतर गतिमान रहता है। सभी जातियों के लोग व्यवसाय को ईश्वर द्वारा निर्धारित किया गया कार्य मानकर चलते हैं तथा उसी के आधार पर अपना जीविकोपार्जन करना उचित मानते हैं।
3. इस व्यवस्था में जातिगत प्रथाएं, परंपरा, विश्वास, अनुष्ठान, कौशल, व्यवहार आदि एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में हस्तांतरित होते रहते हैं। इस प्रकार से जातीय संस्कृति की निरंतरता और स्थायित्व बना रहता है।
4. यह व्यवस्था लोगों में आपसी सहयोग तथा एकता की भावना को जागृत करती है। जाति व्यवस्था पर ही आधारित एक अन्य व्यवस्था होती है जो आर्थिक व सामाजिक आधार पर सुरक्षा प्रदान करती है, उस व्यवस्था को जजमानी व्यवस्था कहते हैं। जजमानी व्यवस्था सभी जातियों को एक साथ रहने तथा परस्पर निर्भरता की भावना को बलवती बनाती है।
5. प्रत्येक जाति के व्यवसाय, संस्कार, भोजन आदि संबंधी पृथक नियम होने के कारण राजनीतिक व सामाजिक मुद्दों पर व्यक्ति के विचार तथा बौद्धिक क्षमता उसके जातिगत प्रथाओं से प्रभावित रहते हैं।
6. प्रजातीय व सांस्कृतिक शुद्धता की दृष्टि से जाति व्यवस्था ने अंतर्जातीय विवाहों पर प्रतिबंध लगाकर स्वच्छता की आदतों के विकास को बल प्रदान किया है।
7. सामाजिक जीवन के व्यवस्थित तथा स्वस्थ्य संचरण के लिए आवश्यक विभिन्न क्रियाकलापों, जैसे - घरेलू सेवा, शिक्षा, शासन आदि को धार्मिक विश्वास (जैसे- कर्म का सिद्धांत. नियति का सिद्धांत आदि) के सहारे पुष्ट करने में जाति व्यवस्था की भूमिका उल्लेखनीय है। इस प्रकार से यह समाज में स्वीकारोक्ति और नैतिकता की भावना को जीवित रखने में कारगर होती है।
वार्तालाप में शामिल हों