आधुनिकीकरण - modernization

 आधुनिकीकरण - modernization


आज के वर्तमान युग में हर व्यक्ति, समूह, समाज एवं संस्था आधुनिकता की और बढ़ रहे है। समाज के अधिकांश लोग शिक्षित होकर आधुनिक जीवन शैलीपर बल दे रहे है। समाज के अधिकांश व्यक्तियोंने आधुनिक व्यवहार प्रणालियों को अपने जीवन में अंगीकृत किया है। वर्तमान समाज ने तीव्र गति से आधुनिकीकरण का स्वीकार किया है। आधुनिकीकरण सामाजिक व सांस्कृतिक परिवर्तन से आये बदलाव का रुप है। आधुनिक सामाजिक मूल्यों तथा संरचनाओं को प्रसारित करने का प्रयास आधुनिकीकरण की प्रक्रिया में किया जाता है।

आधुनिकीकरण अपने भीतर उन लोगों की गतिविधियों और उत्पादन को समाहित करता है जो एक उभरते संपूर्ण औद्योगीकृत विश्व की नवीन आर्थिक सामाजिक एवं राजनीतिक स्थितियों में पुराने होते जा रहे कला. वास्तुकला, साहित्य, धार्मिक विश्वास, सामाजिक संगठन और दैनिक जीवन के पारंपरिक रूपों को नवीन आधुनिक शैली में परिवर्तित कर रहे थे। औद्योगिक क्रांति से आये सभी बदलाव व उन्नति का प्रयोग कोई समाज करे तो वह आधुनिक समाज की श्रेणी में आएगा। आधुनिकीकरण अपनी व्यापक परिभाषा में आधुनिक सोच, चरित्र, प्रथा है। वर्तमान सामाजिक संदर्भ में विभिन्न विचारकों के दृष्टिकोणसे आधुनिकीकरण का अर्थ समझने का प्रयास करते हैं।