परिवर्तन का क्रम - order of change
परिवर्तन का क्रम - order of change
मार्क्स ने परिवर्तन के क्रम के संबंध में समय-समय पर अलग-अलग धारणाएँ दीं, परंतु मूल रूप से जिस क्रम की चर्चा उन्होंने की एवं जिसे वह अंत तक प्रास्तावित करते रहे वह क्रम था, आदिम समाज, एशियाई समाज या एशियाई उत्पादन प्रणाली, प्राचीन समाज या गुलाम समाज, सामंती समाज, पूँजीवादी समाज, समाजवादी समाज एवं साम्यवादी समाज मार्क्स ने समाज की एक अवस्था को एक युग (epoch) कहा है। युग कोई निश्चित समय अवधि पर निर्धारित नहीं है। इसका आधार उत्पादन की शैली है। जब तक समाज में एक उत्पादन की शैली प्रचलित होती है तब तक एक युग होता है। किसी समाज में कोई युग बहुत लंबा हो सकता है और किसी समाज में यह युग बहुत कम चल सकता है।
वार्तालाप में शामिल हों