सूचनाओं का संगठन - organization of information
सूचनाओं का संगठन - organization of information
अध्याय के प्रारंभ में ही यह स्पष्ट किया जा चुका है कि किसी व्यक्ति से मिलने पर उससे अनेक प्रकार की सूचना-संकेत प्राप्त होते हैं। इन्हीं सूचनाओं के आधार पर व्यक्ति की छवि निर्मित होती है। अलग-अलग सूचना-संकेतों से व्यक्ति के अलग-अलग शीलगुणों का मापन होता है। इन्हीं शीलगुणों के आधार पर व्यक्ति की छवि धनात्मक अथवा ऋणात्मक रूप लेती है। अलग-अलग शीलगुणों को एकत्र करके किसी व्यक्ति के धनात्मक या ऋणात्मक छवि का निर्माण दो संवर्गों में विभक्त करके किया जाता है।
1. व्यवहारवादी चिंतन के परिप्रेक्ष्य में अधिगम उपागम को अपनाकर सूचनाओं के संगठन की व्याख्या की जाती है।
2. गेस्टाल्टवादी विचारधारा के अनुकूल संज्ञानवादी उपागम' पर आधारित कर विवेचन किया जाता है।
वार्तालाप में शामिल हों