दूर शिक्षा से संबन्धित अन्य सूक्ष्म एवं वृहद मुद्दे - Other micro and macro issues related to distance education
दूर शिक्षा से संबन्धित अन्य सूक्ष्म एवं वृहद मुद्दे - Other micro and macro issues related to distance education
दूर शिक्षा के विकास में अन्य कई ऐसे अवरोध भी देखने में आते हैं जिनके कारण लोग इसकी व्यावहारिकता एवं उपयोगिता पर उंगली उठाते रहते हैं। इन अवरोधों को कम महत्वपूर्ण मानकर इनकी अनदेखी भी नहीं कि जा सकती है। भारतीय संदर्भ में इन अवरोधों को दो प्रमुख रूप में देखा जा सकता है
I. सूक्ष्म मुद्दे (Micro Issues)
II. वृहद मुद्दे (Macro Issues)
सूक्षम मुद्दे - सूक्ष्म मुद्दे या समस्याएँ वे मुद्दे है जो शैक्षिक अदा या आपूर्ति (Academic Inputs) से संबन्धित होते हैं। दूर शिक्षण संस्थानों में अनुदेशन प्रदान करने अथवा प्रसारित करने मे प्रायः जिस प्रकार की शैक्षिक आपूर्ति का प्रयोग किया जाता है उसके प्रमुख तत्व निम्न लिखित हैं-
i. मुद्रित एवं श्रव्य दृश्य पाठ्य सामाग्री (Printed and Audio Visual Course Materiales)
ii. छात्र उत्तर पत्रक / प्रदत्त कार्य ( Students Response Sheet / Assignments )
iii व्यक्तिगत संपर्क कार्यक्रम (Personal Contact Programmes )
वृहद मुद्दे – भारत वर्ष में दूर शिक्ष के विकास में अवरोध उत्पन्न करने वाले जिन सूक्ष्म मुद्दों की चर्चा अभी तक हमने की है
वे प्रायः शैक्षिक आपूर्ति या अंतर्निवेश (Educational Inputs) से संबन्धित हैं तथा अलग अलग संस्थाओं में इनमें अंतर भी हो सकता है। इन सूक्ष्म मुद्दों के अतिरिक्त दूर शिक्षा के विकास में कुछ ऐसी समस्याएँ सर्वव्यापक है जिनको वृहद मुद्दों के रूप में पहचाना गया है। ये वृहद मुद्दे ये निम्नलिखित हैं
i. शैक्षिक पक्षधारता एवं सामाजिक पूर्वाग्रह (Educational Biasedness and Social Prejudices)
ii. दूर शिक्षा की द्विरूपी संरचना (Dual Structure of Distance Education )
iii. अपर्याप्त आर्थिक सहायता (Inadequate Financial Support)
वार्तालाप में शामिल हों