प्रदत्त बनाम अर्जित - paid vs earned
प्रदत्त बनाम अर्जित - paid vs earned
प्रदत्त बनाम अर्जित विन्यास प्रकारांतर में व्यक्ति की दुविधा इस बात पर आधारित है कि क्या व्यक्ति अपनी भूमिका के विषय को गुणवत्ता या निष्पादन की दृष्टि से निरूपित करता है। भारत में इस विन्यास प्रकारांतर का बहुत अच्छा उदाहरण जाति व्यवस्था द्वारा नियंत्रित भूमिका निष्पादन है। जाति व्यवस्था के अंतर्गत व्यक्तियों की प्रतिष्ठा का निर्धारण उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि या व्यक्तिगत कौशल या ज्ञान के आधार पर न होकर उनके जन्म के आधार पर होता है। प्रदत्त का आधार किसी व्यक्ति में जन्म या आयु या लिंग या नातेदारी अथवा जाति के आधार पर उस पर योग्यता आरोपित करना है। उपलब्धि का आधार व्यक्ति द्वारा व्यक्तिगत प्रयास से कौशल अर्जित करके समाज में एक विशेष स्तर तक कार्य निष्पादन के योग्य बनना है।
वार्तालाप में शामिल हों