पारसन्स का स्वेच्छावाद - Parsons' voluntarism

पारसन्स का स्वेच्छावाद - Parsons' voluntarism


पारसन्स के स्वेच्छावादी सिद्धांत के विषय में हमारा तर्क यह है कि पारसन्स व्यक्ति को स्वेच्छा से कार्य करने की अनुमति तो देता है, परंतु समाज स्वतंत्रता के विकल्पों को कम करता है। दूसरे शब्दों में पारसन्स व्यक्ति को स्वतंत्र करता है, परंतु समाज को व्यक्ति पर बंधन लगाने के लिए तैयार करता है। (चोर से चोरी करने को कहता है और साह को जगे रहने को कहता है। समाज व्यक्ति को दबाने के लिए सतर्क रहे और व्यक्ति अपने इच्छाओं के चुनाव करने में स्वतंत्र रहे। कुल मिलाकर व्यक्ति पर व्यवस्था इस कदर हाबी होती है कि अमेरिकी विचारक आज चिल्ला-चिल्ला कह रह रहे हैं कि हम स्वतंत्र है, परंतु व्यवस्था की चक्की में पिसे (मारक्यूज) जा रहे हैं। हम विशाल टेक्नॉलाजी का प्रयोग करके वातावरण को जहरीला बना रहे हैं तथा प्राकृतिक साधनों को समाप्त (शूमेकर) कर रहे हैं। टेक्नॉलाजी के कारण हम शून्यवाद को ओर अग्रसर है तथा हमारी संस्कृति और टेक्नॉलाजी से उत्पन्न व्यवस्था में तालमेल (डेनियलबेल) नहीं है। किस-किस का जिक्र किया जाए। आज का गर्म समाजवैज्ञानिक आंदोलन पारसन्स ऐसे विचारकों पर पूँजीवादी व्यवस्था की (जासूसी) करने का आरोप लगाता है। '

लोकविधि विज्ञान प्रकार्यवादी विश्लेषण की मान्यताओं को उखाड़ फेंकना चाहता है। यह आवाज भी बुलंद है कि हमारी संस्कृति और हमारा अभी तक का समाजविज्ञान, दोनों ही (संकटग्रस्त) हो चुके हैं। इस आवाज में एक आवाज भारत के प्रो. ए.के. शरन की भी हैं जिनके मतानुसार (परंपराओं का धरातल छोड़ने से यह संकट बढ़ गया है।) कहने का तात्पर्य यह है कि उपयोगितावाद और स्वेच्छावाद का संश्लेषण करने में पारसन्स का सिद्धांत समकालीन आलोचना आलोचकों के अनुसार सफल नहीं हुआ।


पारसन्स के स्वेच्छावाद का अर्थ यह है कि व्यक्ति या कर्त्ता दबावमुक्त होकर लक्ष्य प्राप्त करने के साधनों का चुनाव करता हैं तथा उसका चुनाव निजी या स्वेच्छापूर्ण होता है। व्यक्ति के सभी व्यवहार उद्देश्यपूर्ण होते हैं। व्यक्ति लक्ष्यों की प्राप्ति करना चाहता है। स्वेच्छापूर्ण निर्णय का आधार (व्यक्ति के विचार) होते हैं। सामाजिक मूल्यों और सामाजिक प्रतिमानों के अनुसार व्यक्ति स्वेच्छा से लक्ष्यों और लक्ष्यों तक पहुँचने के साधनों का चयन करता है। इस सरल-सी बात की व्याख्या पारसन्स में बड़े ही सूक्ष्म अवधारणाओं से किया है।