उपकरणों एवं प्रविधियों का पूर्व परीक्षण - Pre-testing of equipment and techniques
उपकरणों एवं प्रविधियों का पूर्व परीक्षण - Pre-testing of equipment and techniques
अध्ययन यंत्रों का निर्धारण कर लेने के पश्चात शोधकर्ता के लिए यह आवश्यक होता है कि वह वास्तविक शोध कार्य आरंभ करने से पहले अपने अध्ययन से संबंधित सभी उपकरणों एवं प्रविधियों को छोटे पैमाने पर लागू करके उन दोषों को ज्ञात करने और उन्हें दूर करने का प्रयत्न करें। इस दृष्टिकोण से पूर्व परीक्षण एक तरह का पद्धतिशास्त्रीय पूर्वाभ्यास' है। एकॉफ (Ackoff) का कथन है, "पूर्व परीक्षण अनुसंधान के विभिन्न पक्षों, उपकरणों अथवा आयोजन के विकल्पों का एक नियंत्रित अध्ययन है जिसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना होता है कि कौन सा विकल्प सबसे अधिक उपयुक्त है।" पूरे परीक्षण के द्वारा ना केवल अध्ययन से संबंधित उपकरणों और प्रविधियों में आवश्यकतानुसार सुधार किया जा सकता है बल्कि उनकी उपयोगिता की भी जांच की जा सकती है।
वार्तालाप में शामिल हों