प्राथमिक शिक्षा का पाठ्यक्रम - primary education curriculum

 प्राथमिक शिक्षा का पाठ्यक्रम - primary education curriculum


प्राथमिक स्तर पर पाठ्यक्रम का अत्यन्त महत्व है। अनेक समितियों व कोठारी आयोग ने प्राथमिक स्तर का पाठ्यक्रम तैयार किया है। सन 2000 में NCERT के द्वारा तैयार पाठ्यक्रम में प्राथमिक स्तर पर निम्न विषयों को सम्मलित किया गया है, भाषा पर्यावरण अध्ययन, गणित, कार्यानुभव कला तथा स्वास्थ्य व शारीरिक शिक्षा विज्ञान तथा उच्च प्राथमिक स्तर पर तीन भाषा, विज्ञान, गणित, व प्रौद्यागिकी, सामाजिक विज्ञान, कार्य शिक्षा, कला शिक्षा तथा स्वास्थ्य व शारीरिक शिक्षा को सम्मलित किया गया।