गुणारोपण के सिद्धान्त - principle of attribution

 गुणारोपण के सिद्धान्त - principle of attribution


गुणारोपण के सभी सिद्धान्तों में बताया गया है कि कोई प्रेक्षक इन मूलभूत प्रक्रमों का उपयोग करते हुए किस प्रकार किसी क्रिया के कारणों के सम्बन्ध में संज्ञान प्राप्त करता है। ऐसी कौन सी सूचनाएं हैं तथा उन सूचनाओं की प्रकृति क्या है? जिनके द्वारा प्रेक्षक यह निर्णय लेता है कि किसी व्यक्ति के किसी व्यवहार के वे कौन से आंतरिक तथा वाह्य कारक है। यह एक जटिल समस्या है जिसके समाधान के लिए मनोवैज्ञानिकों ने गुणारोपण के सिद्धांत का विकास किया। गुणारोपण के मुख्यतः तीन सिद्धांतों का उल्लेख किया गया है। जो इस प्रकार हैं:


1. कारणात्मक गुणारोपण सिद्धान्त (Causal Attribution theory)


2. सहसंवादी अनुमिति सिद्धान्त (Correspondence Inferencetheory)


3. सफलता असफलता का गुणारोपण सिद्धांत