गुणात्मक अनुसंधान अभिकल्प - qualitative research design
गुणात्मक अनुसंधान अभिकल्प - qualitative research design
गुणात्मक अनुसंधान अभिकल्प के अंतर्गत अध्ययन किए जाने वाले तथ्य गुणात्मक स्वरूप के होते हैं तथा इसी कारण इस अनुसंधान अभिकल्प को गुणात्मक अनुसंधान अभिकल्प की संज्ञा प्रदान की गई है। यही कारण है कि तथ्यों के संकलन हेतु गुणात्मक अनुसंधान अभिकल्प के तहत प्रयोग की जाने वाली विधियाँ व तकनीकें प्रायः असंरचित प्रकार की रहती हैं तथा साथ ही प्रयोग किए गए प्रश्नों की प्रकृति खुले प्रकार की होती है। इस प्रकार के अनुसंधान अभिकल्प में अवलोकन, असंरचित साक्षात्कार, गहन अध्ययन, दस्तावेज़ आदि की सहायता से तथ्यों को संकलित किया जाता है
तथा तथ्यों के विश्लेषण हेतु विमर्श विश्लेषण, आख्यान विश्लेषण, अंतर्वस्तु विश्लेषण, हरमेन्यूटिक्स, आधारित सिद्धांत आदि प्रकार की पद्धतियों का सहारा लिया जाता है। गुणात्मक अनुसंधान अभिकल्प का प्रयोग सिद्धांतों अथवा अवधारणाओं अथवा तर्कवाक्यों को स्थापित करने के प्रयोजन से किया जाता है। यह मुख्य रूप से आगमनात्मक पद्धति पर आधारित अभिकल्प है। गुणात्मक अनुसंधान अभिकल्प का उपयोग किसी सिद्धान्त, अवधारणा अथवा प्राक्कथन के निर्माण हेतु किया जाता है। इसके अलावा गुणात्मक अनुसंधान अभिकल्प की सहायता से उपकल्पना का निर्माण भी किया जाता है। सामान्यतः गुणात्मक अनुसंधान अभिकल्प का संबंध कुछ विषय विशेष के बारे में गूढ़ व विषद जानकारी संकलित करने से रहता है।
वार्तालाप में शामिल हों