क्षेत्रीय या गुच्छ निदर्शन , पुनरावृति निदर्शन - regional or cluster sampling, iterative sampling
क्षेत्रीय या गुच्छ निदर्शन , पुनरावृति निदर्शन - regional or cluster sampling, iterative sampling
इस विधि में समग्र को पहले छोटे-छोटे क्षेत्र में विभाजित करते हैं। तत्पश्चात संपूर्ण क्षेत्र का ही अध्ययन किया जाता है। चुंकी इसमें इकाइयों के एक समूह का अध्ययन किया जाता है। इसलिए इसे संभाग या गुच्छ (cluster) निदर्शन भी कहते हैं। इसे स्पष्ट करते हुए मोजर एवं कालटन लिखते हैं, "जब इकाइयों के संपूर्ण समूह को ही निदर्शन के रूप में चुन लिया जाता है, तब यह चयन प्रक्रिया संभाग निदर्शन कहलाती है।" क्षेत्रीय निदर्शन का उपयोग कृषि क्षेत्रों के अध्ययन के लिए विशेष रूप से किया जाता है। अपराधी क्षेत्र एवं जनसंख्या अध्ययनों के लिए भी इस विधि का प्रयोग किया जाता है।
(य) पुनरावृति निदर्शन:
कई बार ऐसा भी होता है कि पहली बार में चयनित निदर्शन से वांछित एवं आवश्यक परिणाम प्राप्त नहीं होते हैं। ऐसी स्थिति में निदर्शन कार्य एक से अधिक बार किया जाता है। इसलिए इसे पुनरावृति निदर्शन कहते हैं। अनेक निदर्शन होने के कारण इसे बहु निदर्शन भी कहते हैं। इस विधि का प्रयोग करने का प्रमुख कारण संभावित त्रुटियों को दूर करना है।
वार्तालाप में शामिल हों