समाजमिति की अनुसंधान उपयोगिता - Research Utility of Sociometry

समाजमिति की अनुसंधान उपयोगिता - Research Utility of Sociometry

पहले ही इंगित किया जा चुका है कि समाजमिति तकनीक किसी समूह में व्यक्ति की संस्थिति में तथा अन्तर्वैयक्तिक संबंधों का मापन करने की विधि है। समाजमिति से संबंधित तकनीकों का विवेचन कर यह स्पष्ट किया जा चुका है कि लचीली होने के कारण इस तकनीक का अनुकूलन अनेक प्रकार की है समाज मनोवैज्ञानिक समस्याओं के अध्ययन हेतु किया जा सकता है। इसका उपयोग नेतृत्व, अभियोजन स्तर. व्यक्तिगत संबंधी विशेषताओं एवं जनसांख्यिकी भिन्नताओं के अध्ययन में किया गया है। बुद्धि और निष्पादन के अध्ययन में भी समाजमिति की प्रासंगिकता को मनोवैज्ञानिकों ने प्रदर्शित किया है। अन्तर्वैयक्तिक आकर्षण के अध्ययन में प्रदर्शित किया गया है कि आकर्षण- विकर्षण को किस प्रकार बैठने उठने की समानता. रहने की निकटता, जाति, धर्म, निवास स्थान, लिंग, आयु आदि चर प्रभावित करते हैं। वस्तुतः समूहों की रागात्मक संरचना और उससे संबंधित हेतु इससे अधिक उपादेय कोई अन्य कार्य विधि नहीं है।