सूचनादाताओं का चयन - selection of informants

सूचनादाताओं का चयन - selection of informants


अध्ययन क्षेत्र का निर्धारण करने के पश्चात शोध का आगामी चरण उन सूचनादाताओं का चयन करना है जिनसे विभिन्न प्रकार के तथ्य प्राप्त किए जा सकें। अध्ययन क्षेत्र छोटा होने पर सूचनादाताओं का चयन जनगणना पद्धति द्वारा तथा अध्ययन क्षेत्र बड़ा होने पर निदर्शन पद्धति के द्वारा किया जा सकता है। इन दोनों पद्धतियों की अपनी कुछ सीमाएं भी हैं जिनका विस्तृत उल्लेख हम निदर्शन के अंतर्गत करेंगे। सूचनादाताओं के चयन में यह ध्यान रखना बहुत आवश्यक है कि यह शोधकर्ता की इच्छा और सुविधा पर आधारित ना हो बल्कि विभिन्न विधियों की सहायता से ऐसे सूचनादाताओं का चयन किया जाए जो समग्र के सभी पक्षों का अधिकाधिक प्रतिनिधित्व कर सकें। सूचनादाताओं की संख्या अध्ययन विषय को ध्यान में रखते हुए तय की जानी चाहिए। साधारणतया एक वैयक्तिक शोध में कम से कम 250 तथा अधिक से अधिक 500 सूचनादाताओं का चयन करना अच्छा समझा जाता है।