अस्पृश्यों की सामाजिक निर्योग्यताएं - Social Disabilities of the Untouchables

अस्पृश्यों की सामाजिक निर्योग्यताएं - Social Disabilities of the Untouchables


इन जातियों के लिए अनेक प्रकार की सामाजिक निर्योग्यताएं निर्धारित की गई हैं, प्रमुख इस प्रकार हैं -

• अस्पृश्यों को सवर्ण हिंदुओं के साथ सामाजिक संपर्क, उनके पंचायत, सम्मेलन, उत्सवों आदि में सहभागिता के अधिकार नहीं दिए गए। साथ ही सवर्ण हिंदू जातियों के साथ खान-पान संबंधी प्रतिबंध भी अस्पृश्य जातियों के साथ लागू किए गए।


• अस्पृश्य जातियों को उन कुओं से पनि भरने की अनुमति नहीं दी गई, जिनमें से सवर्ण हिंदू जातियां पानी भरती थीं। पाठशाला जाने तथा छात्रावासों में रहने आदि की अनुमति भी नहीं प्रदान की गई। सवर्ण हिंदुओं द्वारा उपयोग की जाने वाली वस्तुओं का प्रयोग करना भी इन अस्पृश्य जातियों के लिए निषिद्ध था, जैसे- पीतल, तांबे आदि के बर्तनों का उपयोग तथा अच्छे वस्त्र व सोने के आभूषणों को पहनने पर प्रतिबंध आदि।


• अस्पृश्यों को शिक्षा प्राप्त करने की स्वीकृति नहीं दी गई। इन जातियों को मेले, चौपालों आदि में शामिल होकर मनोरंजन आदि करने के अधिकार नहीं प्रदान किए गए। इन निर्योग्यताओं ने अस्पृश्योंजाति को सामाजिक व शैक्षणिक आधार पर काफी पीछे धकेल दिया तथा ए जातियां निरक्षर ही रह गई


• अस्पृश्यों तथा सवर्ण जातियों में संस्तरण तो पाया ही जाता है, साथ ही साथ अस्पृश्य जातियों में भी संस्तरण व्यवस्था देखने को मिलती है। ए जातियां 300 से अधिक जातीय समूहों में वर्गीकृत हैं तथा प्रत्येक जाति किसी न किसी जाति से उच्च प्रस्थिति पर है अथवा किसी न किसी जाति से निम्न प्रस्थिति पर।