समाजीकरण - socialization

समाजीकरण - socialization


समाजीकरण की प्रक्रिया एक सामाजिक मनोवैज्ञानिक प्रक्रिया है जिसमें व्यक्ति का विकास सामाजिक संस्थाओं के अनुकूलन होता है परंतु व्यक्ति को अपने आपको भी इसके लिए तैयार करना होता है। इस प्रक्रिया में व्यक्ति निम्न प्रकार से स्वयं को संचालित करता है -


1. विभिन्न व्यक्तियों के मध्य होने वाली क्रियाएँ से व्यक्ति उचित व्यवहार करने के तौर-तरीके सीखता है। प्रत्येक व्यक्ति की यह इच्छा होती है कि वह समाज का स्वीकृत सदस्य बने तथा स्वीकृत सदस्य बनने के लिए अनिवार्य है कि उसका व्यवहार समाज के अनुकूल हो पर व्यक्ति चार प्रक्रियाओं द्वारा सीखता है | इस स्तर पर व्यक्ति चार प्रक्रियाओं द्वारा सीखता है -


i. प्रतिस्पर्धा (Competition )


ii. सहयोग (co-operation)


iii.संघर्ष (conflict)


iv. सामंजस्य (Accomodation )


2. समाजीकरण की प्रक्रिया में व्यक्ति के अंदर होने वाली अन्तः क्रिया का भी अपना महत्व है। चूंकि व्यक्ति जब तक समाज के अनुकूल व्यवहार करने के लिए प्रेरित नहीं होगा, अन्य कोई भी व्यक्ति उसे करने को बाध्य नहीं कर सकता। इसके अंतर्गत तीन प्रक्रियाओं का उल्लेख किया जाता है.


i. सात्मीकरण (Assimilation )


ii. आत्मीकरण (Identification)


iii.अनुकरण ( Imitation)