शिक्षा का समाजशास्त्र - sociology of education

 शिक्षा का समाजशास्त्र - sociology of education


यह समाजशास्त्र की वह शाखा है जो समाज और शिक्षा के परस्पर सम्बन्धों का अध्ययन करती है। कुछ विद्वानों ने इसे निम्नानुसार परिभाषित किया है ब्रूकोवर के अनुसार शिक्षा का समाजशास्त्र शिक्षा व्यावस्था का वैज्ञानिक विश्लेषण है।


हेम्पसेन के अनुसार - शिक्षा का समाजशास्त्र शिक्षा और समाज के बीच के संबंध से सरोकार रखता है।


बी.बी.शाह के अनुसार विस्तृत रूप से कहें तो शिक्षा के समाजशास्त्र की रूचि सम्पूर्ण सामाजिक व्यवस्था के संदर्भ में शिक्षा व्यवस्था के अध्ययन में है। शिक्षा के समाज शास्त्र विषय का शिक्षा को योगदान शिक्षा का समाजशास्त्र विषय शिक्षा के लोगो को निम्नांकित योगदान दे सकता है


• यह बाह्य सामाजिक व्यवस्था का पूर्ण शैक्षिक प्रक्रिया पर पड़ने वाले प्रभाव का वर्णन कर सकता है।


• यह समाज की एक प्रमुख संस्था के रूप में विद्यालय का व्यवस्थित विश्लेषण प्रस्तुत कर सकता है। 


• यह कक्षा में होने वाली सामाजिक अंतः क्रिया को समझने में समाजशास्त्रीय सिद्धांत और विधि को उपयोग में ला सकता है।