आधुनिकीकरण करने में भारतीय शिक्षा की सफलताएँ - Successes of Indian Education in Modernizing
आधुनिकीकरण करने में भारतीय शिक्षा की सफलताएँ - Successes of Indian Education in Modernizing
भारतीय समाज का आधुनिकीकरण करने में शिक्षा व्यवस्था ने निम्नवत सफलताएँ हाशिल की है -
• शिक्षा संस्थानों के द्वारा देश का आधुनिकीकरण किया जा रहा है।
• भारत की IIT संस्थाओं में से अत्यंत कुशल और प्रगतिशील तकनीकी विशेषज्ञों को विकसित किया जा रहा है।
• भारत के विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ विदेशों में कुशलता से कार्य कर, धनार्जन तथा ख्याति प्राप्त कर रहे हैं।
• विभिन्न देशों के विद्यार्थीयों को संचार साधनों की सहायता से भारतीय शिक्षक एवं ट्यूटर उन्हे पढ़ा रहे हैं। यह भारतीय शिक्षा की आधुनिकता का एक उत्तम प्रमाण है।
आधुनिकीकरण के निर्माण में बाधाएँ (Obstacals in constrcation of Modernzation)
परंपरावादिता आधुनिकीकरण की प्रक्रिया की मुख्य बाधा है। सामाजिक बदलाओं को समाज विरोधी बताते हुए आधुनिकीकरण की प्रक्रिया में बाधा निर्माण कर सकते है। आधुनिकीकरण में आनेवाली बाधाओं को प्रतिगामी शक्ति के रूप में देखा जाता है। कुछ समाजशास्त्रिय के अनुसार धर्म आधुनिकीकरण की प्रक्रिया का बाधक तत्व मानते है। कुछ विद्वान चेतना के अभाव को प्रमुख बाधा मानते है। आधुनिकीकरण की प्रक्रिया परिवर्तन की प्रक्रिया है। किन्तु समाज में परिवर्तन सफल न होने हेतु प्रतिगामी शक्तियां कार्यरत होती है जो आधुनिककरण की प्रक्रिया की गति धीमी करती है। परंपरागत व्यवस्था से जकड़े हुए समाज की मनोवृत्ती आधुनिकीकरण दिशा को प्रभावित करती है। आधुनिकीकरण की प्रक्रिया में निम्नांकित बाधाएँ आती है
1. उदासीनता :
समाज के कुछ लोग आधुनिकीकरण की प्रक्रिया को स्वीकारना ही नहीं चाहते। स्थायी व्यवस्थाओं में बदलाव लाने के प्रति उदासीन रहते है। सामाजिक परिवर्तन में एक वर्ग निष्क्रिय रहकर बाधाएँ उत्पन्न करता है। इस कारनवश आधुनिकीकरण की प्रक्रिया धीमी होती है।
2. नवीनता के प्रति संदेह :
समाज में होनेवाले परिवर्तन अपने हित में है या नहीं इसके प्रति उनके मन में संदेह रहता है। वह वर्ग आधुनिकीकरण के प्रति उदासीन तो नहीं रहता किन्तु यथास्थिति रखना चाहता है।
3. परंपराओं के प्रति मोह
समाज का कुछ हिस्सा परंपरासे इतना जुड़ा रहता है की उसे परंपरा में बदलाव मान्य नहीं होता।
समाज का वह हिस्सा उसी परंपरागत जीवन में खुश रहता है। वह आधुनिकीकरण में सम्मिलित नहीं होते।
4. अंधविश्वास:
परंपरागत अंधविश्वासों से जकड़े हुए वर्ग को सुधार एक संकट की समान लगता है। आधुनिकीकरण को वह एक संकट की रुप में देखते है। वह आधुनिकीकरण का स्वीकार नहीं करते।
5. ज्ञान का अभाव :
ज्ञान का अभाव यह आधुनिकीकरण की प्रक्रिया का सबसे बड़ा बाधक तत्व है। ज्ञान के अभाव के कारण सुधार का अस्वीकार करते हैं। नई व्यवस्था को अमान्य करते है। इस हेतु समाज में शिक्षा का सार्वभौमिकरण करना आवश्यक है।
6. निजी स्वार्थ :
जिन लोगो का पुरानी व्यवस्था से लाभ होता है वह लोग आधुनिकता का अस्वीकार करते हैं।
नयापन का स्वीकार उनके हितमे न होने के कारण विरोध करते है। निजी स्वार्थ के कारण आधुनिकीकरण को क्रियान्वयन में बाधा निर्माण करते है।
7. आर्थिक अभाव
आधुनिकीकरण की प्रक्रिया से नई तकनीक, कौशल, यंत्र, उपकरण, ज्ञान आदि का विकास होता है। किन्तु गरीबी के कारण उक्त नवाचारों का लाभ नहीं लिया जा सकता है। आर्थिक अभाव के कारण आधुनिकीकरण का प्रभावशाली ढंग से लाभ नहीं उठा सकते है। गरीबी अज्ञान-गरीबी यह दृष्टचक्र को बाधित करना आवश्यक है।
8. भौगोलिक कारण :
भौगोलिक अथवा प्राकृतिक मर्यादा आधुनिकीकरण की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण बाधा है।
ज्ञान, कौशल, तंत्र, तकनीक आदि नवाचार के प्रचार एवं प्रसार में भौगोलिक मर्यादा आती है। दूरदराज के क्षेत्र में आधुनिकीकरण की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण बाधा है। इस कारण आधुनिकीकरण की गति धीमी होती है।
9. दूरदृष्टि का अभाव :
अज्ञान के कारण समाज में दूरदृष्टि का अभाव दीखता है। समाज में आधुनिकीकरण के प्रति चेतना के अभाव के कारण प्रमुख बाधा है।
10. राजनैतिक अस्थिरता :
राष्ट्र की राजनैतिक अस्थिरता आधुनिकीकरण की प्रक्रिया की प्रमुख बाधा है।
11. धर्म:
कुछ समाजशास्त्रिय के अनुसार धर्म आधुनिकीकरण की प्रक्रिया का बाधक तत्व है।
12. चेतना का अभाव
कुछ विद्वान चेतना के अभाव को प्रमुख बाधा मानते है।
13. परंपरागत मानसिकता:
समाज की परंपरागत मानसिकता नई व्यवस्था का अस्वीकार करती है। समाज की नई व्यवस्था का स्वीकार करना पारंपरिक समाज को संभव नहीं है।
14. प्रतिगामी शक्तियाँ :
निजी स्वार्थ, आर्थिक- सामाजिक स्थितियां, राजनैतिक अस्थिरता आदि आधुनिकीकरण की प्रतिगामी शक्तियां है।
समाज में आधुनिकीकरण की प्रक्रिया शुरू होने के उपरांत गति धीमी तो हो सकती है किन्तु आधुनिकीकरण की प्रक्रिया बंद नहीं हो सकती। शिक्षा का सशक्त माध्यम आधुनिकीकरण की प्रक्रिया में आनेवाली बाधाओं को दूर करता है एवं उचित दिशा एवं गति प्रदान कर सकता है। आधुनिकीकरण शिक्षा का स्वाभाविक एवं प्रगतिशील कार्य है।
वार्तालाप में शामिल हों