नियमहीनता के लक्षण - Symptoms of irregularity

नियमहीनता के लक्षण - Symptoms of irregularity


लियो खोल का पैमाना नियमहीनता के लक्षण क्या है, इस विषय पर लियो खोल ने सबसे प्रथम कार्य किया है। उसने नियमहीनता के पैमाने का निर्माण करने का प्रयास किया है। खोल ने नियमहीनता के पैमाने को निर्मित करने में व्यक्तियों के वैयक्तिक प्रत्यक्षीकरणों को आधार बनाया है। यह आतंरिक अनुभूतियों पर आधारित है। उसने इस पैमाने के लिए निम्न पाँच लक्षणों को आधार माना है -


1. समुदाय के नेताओं का किसी सदस्य की आवश्यकताओं पर ध्यान न देना अथवा उसकी आवश्यकताओं के प्रति तटस्थ भाव ग्रहण कर लोना।


2. उपलब्धि की आशा का कम हो जाना।


3. सांस्कृतिक लक्ष्यों की प्राप्ति की संभावनाओं की अपेक्षा उनके मिटने का आभास होना।


4. निरर्थकता. निराशा, असफलता के भाव लक्षित होना।


5. इस धारणा का बलवती होना कि सहयोग के लिए किसी साथी पर भरोसा नहीं किया जा सकता।


बर्नार्ड लोडर के लक्षणों की व्याख्या लोंडर ने नियमहीनता के लक्षणों की व्याख्या वैषयिक रूप से की है। उसने एक अमरीकन नगर का (कारक विश्लेषण) किया है और उस आधार पर नियमहीनता के कारक का वर्णन किया है। उसने नियमहीनता के कारक के अंतर्गत 


1. अपराध की ऊँची दर


2. मकानों में कालों (नीय) व्यक्तियों की अधिक संख्या,


3. मकान मालिक का स्वयं न रहना आदि को लिया है और नियमहीनता का लक्षण बताया है।