अंतर सामूहिक द्वन्द के प्रकार - types of intergroup conflict

अंतर सामूहिक द्वन्द के प्रकार - types of intergroup conflict


समाज मनोवैज्ञानिकों तथा समाज शास्त्रियों ने मिलकर सामूहिक द्वंद के तीन प्रमुख प्रकार बतलाया है


1- प्रत्यक्ष संघर्ष ( overt conflict)


2- वस्तुनिष्ठ संघर्ष ( objective conflict)


3- आत्म निष्ठ संघर्ष (subjective conflict)


इन तीनों का वर्णन निम्नलिखित है


1- प्रत्यक्ष संघर्ष- प्रत्यक्ष संघर्ष व संघर्ष होता है जो बिल्कुल ही खुला एवं स्पष्ट होता है। इसमें दोनों की समूह या पार्टीओं में प्रतिस्पर्धा तीखा एवं विपक्ष होता है। 


2- वस्तुनिष्ठ संघर्ष वस्तुनिष्ठ संघर्ष वैसे संघर्ष को कहा जाता है जिसमें परिस्थिति ऐसी होती है की एक समूह ने दूसरे समूह समूह की कीमत पर कुछ लाभ प्राप्त करने की कोशिश करता है। इस तरह से वस्तुनिष्ठ संघर्ष से तात्पर्य एक ऐसी सामाजिक परिस्थिति जहां कुछ लोगों को लाभ होता है तो कुछ लोगों को हानि होती है क्योंकि परिस्थिति ही ऐसी होती है।


3- आत्म निष्ठ संघर्ष- जब व्यक्ति किसी ऐसी परिस्थिति की पहचान या प्रतिरक्षण करता है जिसे वह संघर्ष की परिस्थिति कहता है, तो उसे आत्म निष्ठ संघर्ष कहा जाता है। कभी-कभी ऐसा होता है कि आत्म निष्ठ संघर्ष व्यक्तियों में अधिक दिनों तक बिना उसे प्रत्यक्ष संघर्ष में बदले ही बिना रहता है।