नेतृत्व के प्रकार - types of leadership
नेतृत्व के प्रकार - types of leadership
शक्ति के उपयोग, अधीनस्थों से व्यवहार तथा नेतृत्व शैली के आधारों पर नेतृत्व के अनेक प्रकार विद्वानों ने सुझाए है। वस्तुत: ओहियो विश्वविद्यालय का वर्गीकरण अधिक मान्य है।
जिसने अनुसंधान के बाद 5 प्रकार के नेता बताए:
1. नौकरशाह- जो वरिष्ठ अधिकारियों को खुश रखता है. तथा अधीनस्थों को कार्य पर लगाये रखता है। सरकारी प्रशासन विशेषकर विकासशील देशों के प्रशासन में यह मुख्यतः पाया जाता है। यह व्यक्तिवादी नेता है जो औपचारिक प्राधिकार के बल पर नेता होता है। कानून, नियम प्रक्रिया की अधिक परवाह करता है। ऐसे नेता के प्रति अधीनस्थों में सम्मान मात्र उसके प्राधिकार के कारण होता है अन्यथा पीठ पीछे वे उसकी बुराई करते है और अवसर मिलने पर अवज्ञा भी कर देते हैं।
2. अधिनायक- जो दण्ड या दबाव (प्राधिकार) के बल पर लक्ष्य प्राप्ति पर विश्वास रखता है।
3. कुटनीतिज्ञ - यह अवसरवादी और शोषणवादी प्रकार का नेता है। विदेश मंत्रालय, प्रतिनिधि मण्डल आदि में इनकी जरूरत महसूस होती है। लेकिन ये विकास प्रशासन के सवर्था प्रतिकूल माने जाते है, जनता से जुड़ना इन्हें पसंद नहीं होता और अधीनस्थों पर ये विश्वास नहीं करते।
4. विशेषज्ञ- यह अपने ज्ञान के आधार पर अधीनस्थों का विश्वासपात्र होता है लेकिन अपने ज्ञान तक सीमित दृष्टिकोण रखता है। बढ़ते विशेषीकरण ने इसके महत्व को प्रशासन में बढ़ाया है। अधीनस्थों से सहयोग करने वाला और अधीनस्थों में लोकप्रिय "विशेषज्ञ नेता" जब परिवर्तन
की बात करता है तो अधीनस्थ साथ नहीं देते।
5. सहभागी - इसे अधीनस्थों के साथ सम्बन्ध बनाना अच्छा लगता हैं।
अन्य प्रकार
• हेराल्ड गार्टनर ने नेता के तीन प्रकार बताए अधिनायकवादी, करिश्मायी और प्रजातांत्रिक। उसने भी प्रजातांत्रिक नेता को सबसे श्रेष्ठ बताया जो अधीनस्थों से चर्चा उपरांत कोई निर्णय लेता है। फालेट ने नेतृत्व के तीन प्रकार बताये:
1. पद का नेतृत्व- इसमें नेता के पास औपचारिक प्राधिकार मात्र होता है।
2. व्यक्तित्व का नेतृत्व- इसमें नेता के पास शक्तिशाली व्यक्तिक गुण होते है।
3. कार्य का नेतृत्व- इसमें नेता के पास औपचारिक प्राधिकार और व्यक्तिक गुण दोनों होते है। वस्तुतः परिस्थितियों के अनुरूप नेतृत्व का प्रकार उभरना चाहिये अन्यथा सामान्यकाल में सहभागी या प्रजातांत्रिक नेतृत्व तुलनात्मक दृष्टि से श्रेयस्कर हैं।
वार्तालाप में शामिल हों