प्राथमिक शिक्षा का सर्व व्यापीकरण - The universalization of primary education

 प्राथमिक शिक्षा का सर्व व्यापीकरण - The universalization of primary education


प्राथमिक शिक्षा का विकास इस ढंग से किया जायेगा कि प्रत्येक बालक को प्राथमिक शिक्षा सरल तरीके से मिल जायेगी तथा वह उसका वास्तव में लाभ उठा सके। प्राथमिक शिक्षा को सर्वव्यापी बनाने के लिए तीन कदम उठाये गये।


• सुविधाओं का सर्व व्यापीकरण


• नामाकंन का सर्व व्यापीकरण ।


• टिके रहने का सर्व व्यापीकरकण ।


• सुविधाओं का सर्व व्यापीकरण सुविधाओं के सर्व व्यापीकरण के अन्तर्गत विद्यालयों को बच्चों के घर के पास खोले जाये, प्रत्येक गाव में प्राथमिक स्कूल खोलने को कहा गया एवं स्कूल की दूरी 1 कि.मी. से अधिक नहीं होनी चाहिए।


• नामाकंन का सर्व व्यापीकरण- नामांकन के सर्व व्यापीकरण के अन्तर्गत 6 से 14 वर्ष तक के सभी बालकों को प्राथमिक स्कूलों में प्रवेश दिलाने के लिए विशेष अभियान चलाये जा रहे है उसमें से एक है स्कूल चले हम' है। 


• टिके रहने का सर्व व्यापीकरकण-टिके रहने के लिए बच्चों को मुफ्त किताबे, स्कूल, ड्रेस, साईकिल एवं मध्यान भोजन दिया जा रहा है जिससे उनका स्कूल आना निरन्तर जारी रहे।