शीलगुण प्रभाव - virtuoso effect

 शीलगुण प्रभाव - virtuoso effect


एंडरसन के अनुसार व्यक्ति के शीलगुण अपनी धनात्मकता ऋणात्मकता में ही परिवर्तनीय नहीं होते. बल्कि छवि निर्माण के उद्देश्य के अनुसार शीलगुणों का महत्व घटता-बढ़ता है। इसको एक उदाहरण के माध्यम से समझा जा सकता है।


मान लीजिए दो धनात्मक शीलगुण परिश्रम तथा सुन्दर हैं। किसी कार्य हेतु परिश्रमी विद्यार्थी की आवश्यता है। अत: छवि निर्माण में इसको अधिक भार प्राप्त हो जाएगा। किन्तु वहीं वैवाहिक कार्यक्रम में सुंदरता को अधिक भार मिलेगा। इसी प्रकार यदि दुर्बल तथा निर्दयता दो ऋणात्मक शीलगुण हैं। किन्तु न्यायालय में निर्दयता को अधिक भार मिलेगा और न्यायाधीश के नजर में उस व्यक्ति की ऋणात्मक छवि का निर्माण होगा।