पश्चिमीकरण, आधुनिकीकरण एवं शिक्षा - Westernization, Modernization and Education
पश्चिमीकरण, आधुनिकीकरण एवं शिक्षा - Westernization, Modernization and Education
पश्चिमीकरण और आधुनिकीकरण एकसमान प्रक्रिया नहीं है। पश्चिमीकरण की प्रक्रिया में पश्चिमी राष्ट्रों द्वारा प्रभाव डाला जाता है या पड़ता है, किन्तु आधुनिकीकरण की प्रक्रिया पर विश्व की सभी आधुनिक राष्ट्रों का प्रभाव पड़ता है। जैसे पश्चिमीकरण की प्रक्रिया में अमेरिका, इंग्लैंड, फ्रांस, जर्मनी आदि पश्चिमी देशों का पुर्वीय देशों पर प्रभाव पड़ता है किन्तु आधुनिकीकरण की प्रक्रिया में पश्चिमी देशों के साथ-साथ विश्व के सभी आधुनिक देशों का प्रभाव पड़ता है। जिसमे जपान, चायना, रशिया आदि पुर्वीय देश भी सामिल है। शिक्षा पश्चिमीकरण एवं आधुनिकीकरण की प्रक्रिया को प्रभावित करने साथ साथ स्वयं शिक्षा भी प्रभावित होती है। आधुनिकीकरण से शिक्षा की निरंतर प्रगति होती है।
आधुनिकीकरण पुनर्निर्माण की प्रक्रिया है। यह आधुनिक अभिवृत्ति एवं मानसिकता का परिणाम है। राष्ट्रिय शिक्षा आयोग के अनुसार भारतीय समाज जब तक शिक्षित नहीं बनता तब तक आधुनिक नहीं बन सकता। राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह नहीं कर सकता। आधुनिक समाज के निर्माण की चुनौतियों का स्वीकार नहीं कर सकता। बुद्धिजीवी वर्ग ही समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकते है। आधुनिक विश्वविद्यालय का निर्माण एवं शिक्षा व्यवस्था आधुनिकीकरण को गति एवं दिशा प्रदान कर सकती है। राष्ट्रिय शिक्षा नीति (1986) के अनुसार आधुनिकीकरण को उच्च प्राथमिकता दी जाएगी और पुरानापन हटाया जायेगा।
वार्तालाप में शामिल हों