राष्ट्रीय स्त्री सशक्तिकरण नीति 2001 - National Policy on Empowerment of Women 2001

 राष्ट्रीय स्त्री सशक्तिकरण नीति 2001 - National Policy on Empowerment of Women 2001


उपर्युक्त प्रयासों के अलावा स्त्रीयों के उन्नयन के लिए कुछ और प्रयास भी हुए हैं, जिनमें राष्ट्रीय स्त्री सशक्तिकरण नीति 2001 काफ़ी महत्वपूर्ण है। इसका उद्देश्य सकारात्मक आर्थिक, सामाजिक नीतियों का निर्माण करना है, जो सभी क्षेत्रों की स्त्रीयों को पुरूषों के समान मानवाधिकार और मौलिक स्वतंत्रता का लाभ प्राप्त करने में समर्थ बना सके। सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक जीवन में स्त्रीयों को समान भागीदारी मिले तथा शिक्षा, स्वास्थ्य, रोज़गार, पारिश्रमिक, सुरक्षा और इस तरह से अन्य सवालों पर अवसर की समानता हो।


इस तरह उपर्युक्त सभी प्रयासों और उपलब्धियों को भारत में स्त्री संदर्भ में सकारात्मक विभेद के रूप में देखा व समझा जा सकता है।