ज्ञान का संचयन , ज्ञान का प्रसारण , ज्ञान का विकास - accumulation of knowledge, transmission of knowledge, development of knowledge

ज्ञान का संचयन , ज्ञान का प्रसारण , ज्ञान का विकास - accumulation of knowledge, transmission of knowledge, development of knowledge

(Preservation of Knowledge): प्रिंटिंग मशीन द्वारा पुस्तकों का टंकण कर ज्ञान का संचय किया जाता है। एक प्रभावी शिक्षक के व्याख्या, अभिव्यक्ति एवं क्रियाओं को कैमरा, वीडियो रिकॉर्डिंग, ऑडियो रिकॉर्डिंग आदि के द्वारा संचयित करके रखा जा सकता है, जिससे हमारी भावी पीढियाँ उनके मृत्यु के उपरान्त भी उन्हें सुन तथा देख सकते हैं। यदि शिक्षार्थी किसी कक्षा में अपरिहार्य कारणों से उपस्थित नहीं हो पाते तो वे उस कक्षा के रिकार्डेड वीडियो को बाद में देख सकते हैं। आज CDs एवं VCDs के रूप में ज्ञान का संचय किया जा रहा है।


ज्ञान का प्रसारण (Transmission of knowledge): यह कहा जाता है कि शैक्षिक तकनीकी दरवाजे पर दस्तक देती है क्योंकि शैक्षिक तकनीकी रेडियो, टेलीविज़न, टेलीकोफेरेन्सिंग, ई-लर्निंग आदि माध्यमों का प्रयोग कर पत्राचार शिक्षा, मुक्त शिक्षा, कू शिक्षा, सतत शिक्षा, जैसे शिक्षा व्यवस्था को सहारा देती है इन माध्यमों द्वारा कम खर्च, कम समय तथा कम श्रम में सुदूर स्थानों पर रहनेवाले शिक्षार्थियों को बड़ी संख्या में शिक्षित किया जा सकता है।


ज्ञान का विकास (Advancement of Knowledge ): अनुसंधान द्वारा ज्ञान का विकास किया जाता है । अनुसंधानों में प्रदत्तों के विश्वसनीय संकलन एवं विश्लेषण के लिए कंप्यूटर तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का प्रयोग किया जा रहा है। यह अधिक वस्तुनिष्ठ तथा विश्वसनीय परिणाम देता है।