प्रबंधकीय लेखा विधि के लाभ - Advantages of Management Accounting
प्रबंधकीय लेखा विधि के लाभ - Advantages of Management Accounting
संस्था में प्रबंधकीय लेखा-विधि के प्रयोग से निम्न लाभ प्राप्त हो सकते हैं :
(1) प्रबंधकीय लेखा-विधि के सतत् प्रयोग से व्यवसाय मौसमी व सामान्य व्यापारिक चक्रों के प्रयोग से मुक्त हो जाता है अर्थात् व्यवसाय पर व्यवसायिक उच्चावचनों का प्रभाव नहीं पड़ता है। क्षमतापूर्ण योजना व प्रभावशाली संगठन जो प्रबंधकीय लेखा-विधि के परिणाम होते हैं के कारण व्यवसायिक क्रियाओं में एक प्रकार की क्रमबद्ध नियमितता आ जाती है।
(2) योजना, वितरण व नियंत्रण क्रियाओं में सहायक होने के कारण, प्रबंधकीय लेखा विधि विनियोजित पूजी पर अधिकतम लाभ कमाने में सहयोग देती है।
(3) प्रबंध द्वारा ग्राहकों को प्रदत्त सेवाओं में सुधार करने में सहायक होती है।
(4) अमान्य प्रमापों को, जो सामान्यतः प्रबंध व श्रम के बीच बुरे संबंध के लिए उत्तरदायी होते है, प्रबंधकीय लेखा - विधि के प्रयोग से दूर किया जा सकता है और श्रम संबंध ( labour relations) को सुधारा जा सकता है।
(5) प्रबंधकीय लेखा - विधि की सहायता से अनावश्यक क्षय, अपव्यय व कार्यदोषों को नियंत्रित तथा दूर किया जा सकता है जिसके फलस्वरूप औद्योगिक उत्पादकता व श्रम क्षमता में वृद्धि हो सकती है।
(6) प्रबंधकीय लेखा - विधि द्वारा पूरे राष्ट्र व समुदाय का आर्थिक उत्थान किया जा सकता है।
वार्तालाप में शामिल हों