अभिक्रमित अनुदेशन के लाभ - Advantages of Programmed Instruction

अभिक्रमित अनुदेशन के लाभ - Advantages of Programmed Instruction


1. छात्रों के समक्ष विषयवस्तु छोटे पदों के रूप में प्रस्तुत होती है, जिससे विषयवस्तु का ज्ञान प्राप्त करना सरल हो जाता है।


2. छात्र सक्रिय रूप से ज्ञानार्जन करता है। 


3. कक्षानुशासन की समस्या नहीं होती है।


4. प्रत्येक छात्र अपनी योग्यता के अनुसार ज्ञानार्जन करता है।


5. तत्काल प्रतिपुष्टि प्राप्त होने के कारण आत्मविश्वास में वृद्धि होती है तथा छात्र अधिगम हेतु प्रेरित होते हैं।