शिक्षा के वैकल्पिक माध्यम - alternative means of education

शिक्षा के वैकल्पिक माध्यम - alternative means of education


कम्प्यूटर और मोबाइल फोन व्यापक रूप से विकसित देशों में स्थापित शिक्षा प्रथाओं को पूरा करते है और शिक्षा के नए तरीके जैसे ऑनलाइन शिक्षा को विकसित किया गया है। यह छात्रों को अपनी पसंद के अध्ययन के चुनाव का अवसर देता है। मल्टीमीडिया शिक्षा का एक शक्तिशाली उपकरण है जो छात्रों को आकर्षित करता है एवं सीखने के नए अवसर प्रदान करता है।


शिक्षा के वैकल्पिक माध्यम में कंप्यूटर, इंटरनेट, प्रसारण प्रौद्योगिकी (रेडियो और टेलीविजन), मोबाइल और टेलीफोन भी शामिल हैं। रेडियो तथा टेलीविज़न जैसे दूरसंचार के माध्यम का शिक्षा के क्षेत्र में लम्बे समय से प्रयोग शिक्षा के वैकल्पिक माध्यम के रूप में किया जा रहा है ।


ऑनलाइन शिक्षा के अंतर्गत मूक्स (MOOCs ) भी अहम भूमिका निभा रहा है। इसके माध्यम से अनेक पाठ्यक्रम चलाए जा रहे हैं जो विशिष्ट उपाधि प्रदान कर शिक्षा के क्षेत्र को और अधिक व्यापक बना रहे हैं। इसके माध्यम से अनेक पाठ्यक्रम के संसाधन वेबसाइट पर उपलब्ध हो रहे हैं जिसका उपयोग कर विद्यार्थी अपने अधिगम के क्षमताओं का विकास कर पा रहे है। यह परंपरागत शिक्षण के माध्यम को और अधिक प्रभावी बनाते है। एन.सी.ई.आर.टी., इग्नू और अनेक संस्थाएँ कई कोर्सेज ऑनलाइन शिक्षण के माध्यम से लोगों तक पहुँचा रहे हैं जैसे शिक्षण तकनीकी का डिप्लोमा, अनुवाद, निर्देशन एवं परामर्श, मल्टीमीडिया, इंटरनेट एवं वेब पेज डिजाइनिंग, हार्डवेयर एवं नेटवर्किंग आदि कोर्सेज । एन.सी.ई.आर.टी की शाखा सी.आई.ई.टी. का मुख्य उद्देश्य शैक्षिक तकनीकी जैसे रेडियो, टेलीविज़न, फिल्म, सेटेलाइट संप्रेषण, साइबर मीडिया आदि का उपयोग कर शैक्षिक अवसर प्रदान करना है ताकि हर वर्ग के लोग शिक्षा प्राप्त कर सके । यह एडूसेट (EDUSAT ) का उपयोग विभिन्न प्रकार के शिक्षा जैसे औपचारिक, गैर औपचारिक एवं अनौपचारिक शिक्षा के लिए कर रहा है। एडूसेट परम्परागत रेडियो एवं टेलीविज़न ब्रॉडकास्ट से परे आजकल इंटरैक्टिव रेडियो एवं टेलीविज़न (जैसे- फोन इन एवं विडियो ऑन डिमांड), श्रव्य, दृश्य एवं कंप्यूटर कॉन्फ्रेंसिंग, वेबकास्ट एवं वेब आधारित शिक्षा का उपयोग भी कर रहा है। इसके द्वारा भी विद्यार्थी अधिगम कर सकते हैं। ई-अधिगम अर्थात इन्टरनेट के द्वारा सीखना जिसमें अनेक वेबसाइट जैसे गूगल, बिंग, टोरेंट, स्काइप, ब्लॉग, फेसबुक, विकी आदि का प्रयोग किया जाता है।