आन्ध्रप्रदेश खुला विश्वविद्यालय, हैदराबाद - Andhra Pradesh Open University, Hyderabad
आन्ध्रप्रदेश खुला विश्वविद्यालय, हैदराबाद - Andhra Pradesh Open University, Hyderabad
देश में सर्वप्रथम खुला विश्वविद्यालय आन्ध्र प्रदेश में 26 अगस्त 1982 को स्थापित किया गया। इस विश्वविद्यालय में तीन स्नातक स्तर के पाठ्यक्रम बी. ए., बी. काम., बी. एस. सी. छात्रों के लिए रखे गए। के इन पाठ्यक्रमों के लिए कोई भी औपचारिक शैक्षणिक योग्यता निर्धारित नही की गई । कोई भी व्यक्ति स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश ले सकता है यदि वह विश्वविद्यालय द्वारा ली गई प्रारम्भिक प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर लेता है। यदि किसी छात्र ने इण्टरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है तो वह बिना प्रारम्भिक प्रवेश परीक्षा में बैठे उक्त कक्षाओं में प्रवेश ले सकता है लेकिन बी. एस. सी. में प्रवेश लेने के लिए इण्टरमीडिएट परीक्षा को एच्छिक विज्ञान विषयों के साथ उत्तीर्ण करना आवश्यक है।
स्नातक पाठ्यक्रम में तीन स्तर निर्धारित किए गए है। आधार पाठ्यक्रम, कोर पाठ्यक्रम, विशिष्ट या प्रायोगिक पाठ्यक्रम पाठ्यक्रमों व पाठों का निर्माण विशेषज्ञ समिति द्वारा किया जाता है। पाठ सामग्री की तैयारी विषय सम्पादक, कतिपय पाठ्यक्रम लेखक, एक भाषा सम्पादक एवं एक संयोजक के दल द्वारा तैयार की जाती है । संयोजक पूर्णकालिक कर्मचारी होता है जबकि शिक्षक और पाठ्यक्रम लेखक विश्वविद्यालय से वेतन प्राप्त करने वाले अथवा अन्य किसी संस्था के अध्यापक हो सकते हैं। मुद्रित सामग्री के अतिरिक्त रेडियो प्रसारण व वीडियो हेतु पाठों का निर्माण किया जाता है। मूल्यांकन के दो भाग हैं प्रथम भाग में छात्रों द्वारा सलाहकार के पास गृह कार्य भेजना होता है, जिनका मूल्यांकन किया जाता है। दूसरे भाग में वर्ष के अन्त में विश्वविद्यालय द्वारा नियमित परीक्षा आयोजित की जाती है।
वार्तालाप में शामिल हों