सामाजिक विज्ञान शिक्षण में समसामयिक राजनैतिक घटनाओं का प्रयोग - Application of contemporary political events in social science teaching
सामाजिक विज्ञान शिक्षण में समसामयिक राजनैतिक घटनाओं का प्रयोग - Application of contemporary political events in social science teaching
सामाजिक विज्ञान शिक्षण के पाठ्यक्रम का आवश्यक एवं प्रमुख अंग तत्कालीन मामलों तथा समसामयिक घटनाओं का अध्ययन करना है। आधुनिक विश्व को छात्रों के समक्ष स्पष्ट करना सामाजिक विज्ञान शिक्षण का उद्देश्य है। गतिमान एवं परिवर्तित विश्व को स्पष्ट करने के लिए छात्रों को आधुनिक मामलों की शिक्षा देना आवश्यक है।
प्रभावशाली नागरिक के निर्माण में समसामयिक घटनाओं का महत्वपूर्ण स्थान है। विश्व की जटिल समस्याओं से अवगत कराने के लिए समसामयिक घटनओं का अध्ययन जरूरी है। यह ज्ञान भावी इतिहास के स्वरूप को निर्धारित करने में सहायक है।
वार्तालाप में शामिल हों