शैक्षिक तकनीकी के उपागम- हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर, तंत्र एवं संप्रेषण मनोविज्ञान - Approaches – Hardware, Software, Cybernetics and Systems
शैक्षिक तकनीकी के उपागम- हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर, तंत्र एवं संप्रेषण मनोविज्ञान - Approaches – Hardware, Software, Cybernetics and Systems
शैक्षिक तकनीकी विभिन्न उपागमों द्वारा शैक्षिक उद्देश्यों की प्राप्ति को सुगम एवं प्रभावकारी बनाता है। हार्डवेयर उपागम शैक्षिक प्रक्रिया का यंत्रीकरण करता है। सॉफ्टवेयर उपागम 'शिक्षा की तकनीकी' के रूप में कार्य करता है। तंत्र उपागम शैक्षिक समस्या का एक व्यवस्था के रूप में अध्ययन करता है तथा संप्रेषण मनोविज्ञान पृष्ठपोषण नियंत्रण व्यवस्था का उपयोग अनुदेश्म के लिए करता है। इस उप-अध्याय में आप शैक्षिक तकनीकी के विभिन्न उपागमों पर विचार करेंगे। हार्डवेयर उपागम (Hardware Approach): शैक्षिक तकनीकी का हार्डवेयर उपागम शैक्षिक प्रक्रियाओं के यंत्रीकरण पर बल देता है। यह भौतिक विज्ञान तथा इंजीनियरिंग की प्रगति के परिणामस्वरूप विकसित हुए यंत्रों व मशीनों का प्रयोग शैक्षिक प्रक्रियाओं को प्रभावशाली बनाने के लिए करता है। इस प्रकार इस उपागम का संबंध अभियंत्रण एवं मशीन की प्रोद्योगिकी से है।
सिल्वरमैन (Silverman) ने इसे शिक्षा में तकनीकी कहकर संबोधित किया है। उन्होंने इसे सापेक्षिक तकनीकी भी कहा है क्योंकि भौतिक विज्ञान तथा इंजीनियरिंग से प्राप्त यंत्रों का प्रयोग शैक्षिक लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए किया जाता है। डॉ. रूहेला (Dr. Ruhela) के अनुसार- "वास्तव में शिक्षण एवं अधिगम के क्षेत्र में मशीनों का उपयोग हार्डवेयर उपागम कहलाता है।"
शिक्षण को रोचक एवं रुचिकर तथा विद्यार्थियों को मानसिक रूप से क्रियाशील बनाने के लिए यांत्रिक उपकरणों का उपयोग किया जाता है। इसके द्वारा शिक्षण के उद्देश्यों की पूर्ति आसानी से होती है।
शिक्षण या अनुदेशन में संज्ञानात्मक पक्ष पर बल देते हुए हार्डवेयर उपागम निम्नलिखित तीन कलाओं में ज्ञान के यंत्रीकरण का कार्य करता है।
वार्तालाप में शामिल हों