सामाजिक विज्ञान के पाठ्यक्रम विकास के उपागम - Approaches to Curriculum Development of Social Sciences
सामाजिक विज्ञान के पाठ्यक्रम विकास के उपागम - Approaches to Curriculum Development of Social Sciences
सामाजिक विज्ञान शिक्षण पाठ्यक्रम की छात्रों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका है। पाठ्यचर्या के आधारभूत तत्वों की के अधिकांश पूर्णता सामाजिक विज्ञान शिक्षण द्वारा होती है।
पाठ्यक्रम का अर्थ :
* करिकुलम (Curriculum) शब्द की उत्पत्ति लैटिन भाषा के शब्द क्युरेरे (Currere) से हुई है। जिसका अर्थ है - 'दौड़ का मैदान' (Race- Course) । इस प्रकार पाठ्यक्रम दौड़ का मैदान है, जिस पर बालक लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए दौड़ते है।
“पाठ्यक्रम कलाकार (शिक्षक) के हाथ में एक यंत्र है, जिससे वह अपनी सामग्री (विद्यार्थी) को अपने आदर्श (लक्ष्य) के अनुसार अपने कलागृह (विद्यालय) में मोड़ता है।"
(कनिंघम)
पाठ्यक्रम में वे समस्त अनुभव निहित है, जिनको विद्यालय द्वारा शिक्षा के उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए उपयोग में लाया जाता है।"
(मुनरो)
वार्तालाप में शामिल हों