अधियोग्यता परीक्षण - Aptitude Test

अधियोग्यता परीक्षण - Aptitude Test


निर्देशन के क्षेत्र में योग्यतता/अभियोग्यता मापन की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। अंग्रेजी भाषा का Aptitude शब्द Aptos से बना है जिसका अर्थ होता है - 'के लिए उपयुक्त' । अभियोग्यता किसी एक क्षेत्र या समूह में व्यक्ति की कार्यकुशलता की विशिष्ट योग्यता या विशिष्ट क्षमता है। अभियोग्यता परीक्षण के आधार पर यह भविष्यवाणी की जा सकती है कि विद्यार्थी प्रशिक्षण द्वारा किसी शैक्षिक या व्यायवसायिक क्षेत्र में क्यों सफलता प्राप्त कर सकता है। 


अभियोग्यता परीक्षणों के प्रकार : थर्सटन एवं अन्य मनोवैज्ञानिकों के अनुसार अभियोग्यता परीक्षण 'बहुकारक' सिद्धान्तों पर आधारित हैं। अभियोग्यता परीक्षणों को दो भागों में वर्गीकृत किया जा सकता है- 


सामान्य अभियोग्यता


विशिष्ट क्षेत्रों के अभियोग्यता


I. सामान्य अभियोग्यकता - परीक्षण सामान्य अभियोग्यता परीक्षण कई योग्यताओं का मापन करते हैं। ये परीक्षण माला के रूप होते हैं अर्थात एक ही परीक्षण में कई उपपरीक्षण होते हैं तथा प्रत्येक उपपरीक्षण किसी-न-किसी विशिष्ट अभियोग्यता का मापन करता है। इस प्रकार के परीक्षणों को मुख्य रूप से चार भागों में विभक्त किया गया है-


A. दृष्टि एवं श्रवण सम्बन्धी परीक्षण -


i. दृष्टि परीक्षण


ii. रंग दृष्टि परीक्षण


iii. श्रवण परीक्षण ।


B. पेशीय एवं हस्तश्रम सम्बन्धी परीक्षण -


i. अंगुली की शाक्तिमोसो ओर्गोग्राफ ।


ii. टवीजर निपुणता परीक्षण


iii. स्टेडीनेस टेस्टर


iv. केम्बल मैच बोर्ड ।


C. यान्त्रिक योग्यता सम्बन्धी परीक्षण -


i. स्टेनक्विस्ट का सामान्य यान्त्रिक योग्यता संग्रह परीक्षण।


ii. मिनिसोटा यान्त्रिक संग्रह परीक्षण 


iii. मेक्कवेरी यान्त्रिक परीक्षण


iv. ओ रोरके यान्त्रिक परीक्षण


D. लिपिक अभियोग्यता परीक्षण -


i. मिनिसोटा लिपिक अभियोग्यता परीक्षण


ii. थर्स्टन का प्राथमिक मानसिक योग्यता परीक्षण।


iii. विभेद अभियोग्यता परीक्षण माला।


iv. सामान्य अभियोग्यता परीक्षण माला


V. फ्लेनागन अभियोग्यता वर्गीकरण परीक्षण।


II. विशिष्ट अभियोग्यता परीक्षण - इन परीक्षणों में मुख्यत: वे परीक्षण सम्मिलित हैं, जो शिक्षा एवं व्यवसाय क्षेत्रों जैसे-कला, संगीत, कानून, चिकित्सा, विज्ञान, इंजीनियरिंग आदि की अभियोग्यता का मापन करते हैं। इन परीक्षणों के माध्यम से व्यक्ति में निहित विशिष्ट योग्यताओं के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्ति की जा सकती है। विभिन्न क्षेत्रों में अभियोग्यता का मापन करने वाले कुछ प्रमुख अभियोग्यता परीक्षण इस प्रकार हैं


A- कला अभियोग्यता परीक्षण -


i. ग्रेव डिजायन निर्णय परीक्षण


ii. मायर कला निर्णय परीक्षण।


iii. नोवर कला योग्यता परीक्षण ।


iv. होर्न कला अभियोग्यता परीक्षण


B- शिक्षण अभियोग्यता परीक्षण -


i. प्रमोद दुबे का शिक्षण अभियोग्यता परीक्षण |


ii. पांडे शिक्षण अभियोग्यता परीक्षण।


C- संगीत अभियोग्यता परीक्षण -


i. सीशोर संगीत अभियोग्यता परीक्ष।


ii. ड्रेक संगीत अभियोग्यता परीक्षण ।


iii. अलफिदर संगीत उपलब्धि परीक्षण।


D- वैज्ञानिक अभियोग्यता परीक्षण -


i. वैज्ञानिक अभियोग्यता समूह परीक्षण


ii. वैज्ञानिक अभियोग्यता परीक्षण ।


iii. देशपांडे का वैज्ञानिक अभियोग्यता परीक्षण।


iv. मोहसिन का विज्ञान अभियोग्यता परीक्षण।


V. वैंकटरमन का विज्ञान अभियोग्यता परीक्षण।


i. एसोसिएशन ऑफ अमेरिकन मेडीकल कॉलेज स्कालिस्टिक अभियोग्यता परीक्षण ।


E- चिकित्सा अभियोग्यता परीक्षण -


i. मेडीकल स्कूलों के लिए स्कालिस्टिक योग्यता परीक्षण।